{"_id":"6462751cee929cba7e067e5c","slug":"spent-the-night-battling-mosquitoes-mathura-news-c-29-1-mtr1002-74724-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मच्छरों से जूझते हुए गुजरी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मच्छरों से जूझते हुए गुजरी रात
विज्ञापन
मथुरा। जिले में रविवार रात तेज आंधी के बाद हुई बारिश ने पूरे जिले की विद्युत आपूर्ति को ठप कर दिया। शहर के कई क्षेत्र तो ऐसे रहे जहां पूरी रात लोगों ने मच्छरों से जूझते हुए गुजारी।
रविवार शाम आई तेज आंधी ने शहर की विद्युत व्यवस्था को चौपट करके रख दिया। शहर के झींगुरपुरा, महोली रोड, महाविद्या काॅलोनी, छत्ता बाजार, अंतापाड़ा, चंदनवन के लोगों ने रात भर मच्छरों से जूझते हुए रात गुजारी। कई बार बिजली आई तो लोगों को राहत हुई, लेकिन कुछ देर बाद फिर चली गई। पूरी रात बिजली इसी तरह लोगों को परेशान करती रही।
बिजली बंद होने के कारण रात में ही लोगों के इनवर्टर भी जवाब दे गए। सुबह तक जब बिजली नहीं आई तो लोगों को पेयजल समस्या का सामना भी करना पड़ा। इसके अलावा मोबाइल चार्ज करने के लिए उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता शहरी कुंवर शर्मा ने बताया कि शहर में जिन स्थानों पर अंडरग्राउंड बिजली है वहां सप्लाई चालू थी, कुछेक स्थानों पर तारों पर पेड़ आदि टूटने के कारण बिजली बाधित रही, जिसे रात को ठीक कराया गया।
भूतेश्वर क्षेत्र में नगर निगम की जेसीबी ने काटी अंडरग्राउंड केबल
कृष्णानगर के गुरुनानक फीडर में रविवार शाम नगर निगम की जेसीबी ने हाईटेंशन लाइन की केबल काट दी। इसके कारण गुरुनानाक नगर, जगन्नाथपुरी फीडर की बिजली भी चली गई। शाम को भूतेश्वर क्षेत्र में नगर निगम की जेसीबी ने अंडरग्राउंड केबल काट दी। मैन एवं स्पेयर केबल कटने से जगन्नाथपुरी एवं गुरुनानक नगर फीडर की बिजली गुल हो गई। अधिकारियों को जानकारी हुई तो वह रात में ही मौके पर पहुंच गए, लेकिन कौन-कौन सी केबल कटी है इसकी जानकारी नहीं कर पाए। केबल कटने के कारण पूरी रात तो लोगों को परेशानी हुई। सोमवार सुबह 10 बजे के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी। संवाद