{"_id":"67cc7324328f30986c0a4d54","slug":"speeding-car-rammed-into-a-crowd-near-prem-mandir-female-devotee-died-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vrindavan: प्रेम मंदिर के पास तेज रफ्तार कार भीड़ में घुसी, महिला श्रद्धालु की माैत; युवक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vrindavan: प्रेम मंदिर के पास तेज रफ्तार कार भीड़ में घुसी, महिला श्रद्धालु की माैत; युवक गंभीर रूप से घायल
Sat, 08 Mar 2025 10:11 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 08 Mar 2025 10:11 PM IST
सार
प्रेम मंदिर के आसपास श्रद्धालुओं की भीड़ थी। तभी एक तेज रफ्तार कार श्रद्धालुओं की भीड़ में तेजी से घुसी। दो श्रद्धालुओं को कुचल दिया। इससे महिला की माैत हो गई।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के वृंदावन में प्रेम मंदिर के पास शनिवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच दो लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में एक महिला श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कार चालक भाग गया। पुलिस ने घायल युवक को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रेम मंदिर के पास श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी, तभी एक तेजगति से आती कार अनियंत्रित होकर लोगों को रौंदते हुए निकल गई। इस हादसे में दिल्ली के यमुना नगर अशोक विहार, जगाधरी निवासी बेबी (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बड़ी आट्स गांव के भीमो (35) के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं।
रमणरेती पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि कार चालक की तलाश जारी है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।