{"_id":"67cf5894296562b94309e0ea","slug":"special-thing-about-police-who-encountered-asad-in-mathura-2025-03-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: असद का एनकाउंटर...इस पुलिस टीम के नाम से थर्राते हैं कुख्यात, अब तक 4 इनामी बदमाश किए ढेर; 41 पहुंचाए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: असद का एनकाउंटर...इस पुलिस टीम के नाम से थर्राते हैं कुख्यात, अब तक 4 इनामी बदमाश किए ढेर; 41 पहुंचाए जेल
Tue, 11 Mar 2025 06:58 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 11 Mar 2025 06:58 AM IST
सार
मथुरा में एक लाख के इनामी डकैत असद के एनकाउंटर को स्पेशल टास्क टीम (रिवार्डी) ने अंजाम दिया था। ये पहली बार नहीं है कि इस टीम ने किसी बड़े अपराधी का सफाया किया हो। अपने गठन के बाद से टीम अब तक चार इनामी बदमाशों को ठिकाने लगा चुकी है।
विज्ञापन
असद का एनकाउंटर करने वाली पुलिस टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा में इनामी अपराधियों को मुठभेड़ में ढेर करने और सलाखों के पीछे पहुंचाने की पटकथा फरवरी साल 2023 में लिखी गई थी। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने अपने भरोसेमंद तेज तर्रार दरोगा और सिपाहियों की एक टीम गठित की। इस टीम को नाम दिया स्पेशल टास्क टीम (रिवार्डी)। अब तक 41 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार और चार इनामी बदमाशों को ढेर करने में अपनी अहम भूमिका अदा कर चुकी है।
विज्ञापन
Trending Videos
रविवार को पुलिस टीम ने एक लाख के इनामी डकैत छैमार गैंग के सरगना असद उर्फ फाती (46) को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। इससे पहले भी पुलिस टीम कई बड़े अपराधियों पर शिकंजा कस चुकी थी। परखम गुर्जर के रहने वाले दुर्दांत और एक लाख रुपये का इनामी अपराधी रोहताश गुर्जर पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। टीम की कमान संभाल रहे दरोगा अजय वर्मा ने टीम के साथ रोहताश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्दांत की दोनों टांगों में गोली लगी थी। गोली लगने के चलते दुर्दांत की एक टांग तक काटनी पड़ी। फिलहाल दुर्दांत सलाखों के पीछे है। गठित होने के 25 दिनों के अंदर टीम ने दुर्दांत को सलाखों के पीछे पहुंचाया तो एसएसपी ने भी टीम की पीठ थपथपाई थी।
उसके बाद एसएसपी की भरोसेमंद टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। करीब सवा दो सालों में टीम ने चार दुर्दांत और इनामी बदमाशों को नेस्तनाबूद किया। वर्तमान में टीम की कमान इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल ने संभाल रखी है। डीआईजी ने बताया कि टीम लगातार इनामी बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने के साथ उन्हें ढेर करने में लगी है।