{"_id":"68891a2f4a1e515f5d0b152c","slug":"sp-workers-protested-and-demanded-action-against-aniruddhacharya-mathura-news-c-369-1-mt11009-133450-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सपाइयों ने प्रदर्शन कर की अनिरुद्धाचार्य पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सपाइयों ने प्रदर्शन कर की अनिरुद्धाचार्य पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
डीगगेट चौकी पर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।
मथुरा। युवतियों के विवाह को लेकर अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। सामाजिक संगठनों के साथ-साथ अब राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता भी कथावाचक पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं ने डीगगेट चौकी पर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान समाजवादी बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी व विकास कुमार ने कार्यकर्ताओं साथ मिलकर जमकर नारेबाजी की। वहीं राजेंद्र प्रसाद लोधी व देवेंद्र निषाद ने कहा कि कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई और महिलाओं व बेटियों पर ऐसी अशोभनीय टिप्पणी करने की हिम्मत न करे। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि व्यास गद्दी पर बैठकर धर्म का ज्ञान दिया जाता है, न कि महिलाओं को अपमानित करने वाले अशोभनीय बयान दिए जाते हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान मुकेश सैनी, ओमपाल सैनी, सुभाष बघेल समेत अन्य मौजूद रहे।
इधर मंगलवार को अधिवक्ता सौम्या शुक्ला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कथावाचक पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। मामले में एसएसपी श्लोक कुमार ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।मंगलवार को बार एसोसिएशन के सचिव शिवकुमार लवानियां और अधिवक्ता सौम्या शुक्ला ने मामले को लेकर एसएसपी श्लोक कुमार से मुलाकात की। उन्होंने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
वहीं अखिल भारत हिंदू महासभा ने मंगलवार को अनिरुद्धाचार्य के फोटो पर कालिख पोतकर प्रदर्शन किया और वृंदावन कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दी। अखिल भारत हिंदू महासभा की जिला अध्यक्ष मीरा राठौर के नेतृत्व में पदाधिकारी कोतवाली पहुंचे। यहां अनिरुद्धाचार्य के फोटो पर कालिख पोत कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मीरा राठौर ने कहा कि वह गौरी गोपाल आश्रम के सामने अनशन पर बैठने का प्रण लेकर घर से निकली थीं, लेकिन पुलिस उन्हें कोतवाली ले आई। वृंदावन कोतवाली में सिटी मजिस्ट्रेट और क्राइम कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने अनिरुद्धाचार्य की वायरल वीडियो की क्लिप सबूत के तौर पर मांगी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह भागवताचार्य के फोटो पर कालिख पोती है, यदि वह सामने होते तो उनके मुंह पर भी कालिख पोती जाती। संवाद