फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   SP showed mirror to BJP on Mathura's lost credibility in cleanliness

स्वच्छता में मथुरा की गिरी साख पर सपा ने भाजपा को दिखाया आइना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
SP showed mirror to BJP on Mathura's lost credibility in cleanliness
मथुरा। राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में मथुरा के पिछड़ने पर सपाइयों ने भाजपा पर हमला बोला है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों को बड़बोला बताते हुए कहा कि जमीन पर कुछ भी काम यहां नहीं हो रहा है। कागजी उपलब्धियों के आधार पर ही भाजपाई श्रेय लेने में जुटे हैं।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष डॉ. अबरार हुसैन ने कहा कि स्वच्छता की रैकिंग बताती है कि भाजपा के शासन के दौरान धर्म नगरी मथुरा में काम सिर्फ कागजों पर हो रहा है। उसी का श्रेय लेने में भाजपा नेता जुटे हैं। पिछले साल जहां मथुरा को 58वीं रैंक मिली थी, जो अब बढ़कर 25 स्थान नीचे 83वें पर पहुंच गई है। यह दर्शाने के लिए काफी है कि मथुरा में नगर निगम के काम का तरीका किस तरह का है। नगर निगम की कार्य व्यवस्था से स्थानीय लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक सभा की प्रदेश सचिव शबनम कुरैशी का कहना है कि मथुरा में अल्पसंख्यक से जुड़े क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। सड़कों पर गंदगी बिखरी रहती है। धार्मिक स्थलों के आसपास भी सफाई नहीं होती है। गलियों का हाल और बहुत बुरा है। उन्होंने भाजपा जनप्रतिनिधि और नगर निगम के अधिकारियों को आइना दिखाते हुए कहा कि हवा हवाई कामों के बजाए जमीन पर स्वच्छता संबंधी योजनाओं पर अमल लाना चाहिए। शहर के बाहरी क्षेत्रों में भी सफाई पर ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed