फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   SP (Rural) Inspects Barsana Police Station

Mathura News: एसपी देहात ने किया बरसाना थाने का निरीक्षण, मिलीं खामियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
SP (Rural) Inspects Barsana Police Station
बरसाना। वार्षिक निरीक्षण के लिए थाना बरसाना पहुंचे एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत को कई खामियां मिलीं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि थाना स्तर पर लाहरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से दुरुस्त की जाएं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उपनिरीक्षकों और पुलिसकर्मियों के कार्यों की गहन समीक्षा की गई। यक्ष ऐप पर अपराधियों का सत्यापन रखने और हिस्ट्रीशीटरों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए, ताकि अपराध नियंत्रण हो सके। थाना परिसर में खड़े लावारिस और जब्त वाहनों की स्थिति पर भी एसपी देहात ने सवाल उठाए। नियमानुसार इन वाहनों की नीलाम के निर्देश दिए गए। थाने में मरम्मत और रंगाई पुताई का कार्य शीघ्र पूरा कराने को कहा गया। मिशन शक्ति केंद्र, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, विवेचना कक्ष, थाना कार्यालय और मालखाने का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों को सही रखने और लंबित मामलों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

लाडली जी मंदिर जाने वाले मार्ग से अतिक्रमण हटाने और श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कवरेज बढ़ाने को कहा गया है। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने कहा कि थाना स्तर पर अभिलेखों के साथ, अपराधियों की सख्त निगरानी और लंबित कार्यों का समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता में होना चाहिए। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार सहित बरसाना थाना पुलिस टीम मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed