फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   SP chief Akhilesh Yadav supports sevayats of banke bihari temple for protest against corridor and trust

बांकेबिहारी मंदिर काॅरिडोर: विरोध कर रहे सेवायतों को सपा का समर्थन, सांसद रामजीलाल सुमन ने बताया हक की लड़ाई

Mon, 23 Jun 2025 05:13 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 23 Jun 2025 05:13 PM IST
सार

मथुरा के वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर काॅरिडोर और ट्रस्ट को लेकर जारी विरोध के बीच समाजवादी पार्टी सेवायतों के समर्थन में उतर आई है। सांसद रामजीलाल सुमन ने मंदिर पहुंचकर सेवायतों के विरोध को हक की लड़ाई बताया।
 

विज्ञापन
SP chief Akhilesh Yadav supports sevayats of banke bihari temple for protest against corridor and trust
बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे सांसद रामजीलाल सुमन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर और न्यास गठन को लेकर लाए गए अध्यादेश के विरोध में प्रदर्शन कर रहे सेवायत गोस्वामियों के समर्थन में अब समाजवादी पार्टी भी आ गई है। सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन वृन्दावन के बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने लंबे समय से सरकार के फैसले के विरोध में प्रदर्शन कर रहे गोस्वामियों व स्थानीय व्यापारियों को अपना समर्थन दिया। 
विज्ञापन


मीडिया से रूबरू हुए सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर वृंदावन आए हैं। उन्होंने अपने हक की लड़ाई लड़ रहे मंदिर सेवायतों को पार्टी की ओर से अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार जो कर रही है, वह न्याय संगत नहीं है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-UP: पुलिस को दौड़ाया, पथराव में दो दरोगा समेत 12 घायल...आगरा में हुए बवाल की तस्वीरें; 142 लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सांसद ने कहा कि कहा कि वृंदावन की प्राचीनता कुंज गालियों से ही है। इनको नष्ट करने से यहां की सार्थकता खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सेवायतों के साथ खड़ी है। जहां उन्हें पार्टी की आवश्यकता पड़ेगी, पार्टी का हर एक कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा मिलेगा। 

इससे पूर्व सपा कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का वृंदावन पहुंचने पर जोशिला स्वागत किया। इस मौके पर वीरेंद्र यादव जिला अध्यक्ष, रितु गोयल महानगर अध्यक्ष, मुन्ना मलिक पार्षद, अशोक कुमार प्रदेश सचिव, अंकित वार्ष्णेय, राघवेंद्र ठाकुर, ठाकुर अंगद सिंह, साहुल खान, नीरज शर्मा आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed