UP: शेयर बाजार में डूबे 15 लाख रुपये...युवक को लगा सदमा, पिता के नाम लिखा रुला देने वाला संदेश और दे दी जान
शेयर बाजार में 15 लाख रुपये डूबने पर युवक को इतना बड़ा सदमा लगा कि उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जान देने से पहले उसने पिता को एक मार्मिक संदेश भेजा, जो रुला देगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र में एक युवक ने शेयर बाजार में 15 लाख रुपये डूबने पर तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक ने मरने से पहले पिता को यह संदेश भेजा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही रेलवे लाइन पर पड़ा एक तमंचा भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोबाइल की थी दुकान
थाना प्रभारी आनंद कुमार ने बताया है कि हाईवे थाना क्षेत्र के गांव उसपार निवासी अभिषेक (19) गोवर्धन चौराहे पर मोबाइल की दुकान करता था। पिता और अन्य लोगों से 15 लाख रुपये लेकर शेयर बाजार में लगाए थे, लेकिन शेयरों के रेट कम होने से रुपये डूब गए। इससे अभिषेक मानसिक तनाव में आ गया। मंगलवार दोपहर एक बजे तमंचा लेकर बाजना पुल स्थित रेलवे लाइन पर पहुंच गया।
पिता को व्हाट्सएप पर भेजा संदेश
इसके बाद अपने पिता हाकिम को व्हाट्सएप पर एक संदेश भेजा। इसमें लिखा कि पिताजी मुझे माफ कर देना...मैंने आपका काफी पैसा बर्बाद किया है। कई लोगों से रुपये लेकर शेयर बाजार में लगाए थे, जो डूब गए हैं। लोग अब पैसे मांग रहे हैं।सभी को पता है कि अब मैं किसी का पैसा वापस नहीं कर पाऊंगा। इसलिए ऐसा कदम उठा रहा हूं। संदेश के थोड़ी ही देर बाद तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
जांच कर रही पुलिस
थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में शेयर बाजार में रुपये डूबने के बाद युवक ने ऐसा कदम उठाया है। हालांकि आत्महत्या के स्पष्ट कारण की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।