फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sonu arrested for murdering a farmer by running him over with a tractor

Mathura News: ट्रैक्टर से कुचलकर किसान की हत्या का आरोपी सोनू गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Sonu arrested for murdering a farmer by running him over with a tractor
नौहझील। नौहझील थाना क्षेत्र के गांव भैरई में किसान ओमवीर उर्फ करुआ (47) की शनिवार को ट्रैक्टर से कुचलकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने चार दिन बाद आरोपी सोनू को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली कि सोनू कहीं भागने की फिराक में है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अंजीश कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दीपक कुमार ने आरोपी को बुधवार को कस्बे के निषादराज तिराहे के समीप से पकड़ लिया। सीओ अमरनाथ यादव ने बताया कि पूछताछ में गांव भैरई निवासी सोनू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने बताया कि 19 सितंबर को वह ओमवीर उर्फ करुआ के कहने पर उनके खेत की जोताई करने गया था। खेत पर दोनों ने दो बार शराब मंगवाकर पी, पहली बार 200 और दूसरी बार 300 रुपये की शराब पी गई। अत्यधिक नशा हो जाने के सोनू हैरो लगे ट्रैक्टर से खेत की जोताई करने लगा।
विज्ञापन

इस दौरान साेनू के नशे उसके में होने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ओमवीर के हाथ से जा टकराया। इससे ओमवीर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। सोनू ने पुलिस को बताया कि ओमवीर के घायल होने के बाद वह घबरा गया। उसे डर सताने लगा कि अगर ओमवीर बच गया और घर जाकर पूरी बात बता दी, तो वह मुसीबत में फंस जाएगा। इसी के चलते सोनू ने हैरो लगे ट्रैक्टर से ओमवीर को दोबारा बेरहमी से कुचल दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया था। मृतक के भाई गोपाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सोनू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed