फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Song dedicated to the Shri Krishna Janmabhoomi movement launched

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि आंदोलन को समर्पित गीत हुआ लॉन्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Song dedicated to the Shri Krishna Janmabhoomi movement launched
मोटरसाइकिल यात्रा के दौरान महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट व संत। 
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति की मांग को लेकर बुलंदशहर के श्री सिद्ध धाम रामघाट से निकली मोटरसाइकिल यात्रा शनिवार को मथुरा के केडीएस इंटरनेशनल स्कूल (सलेमपुर रोड) पहुंची, जो एक विशाल सभा में बदल गई।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट के संचालन में आयोजित इस सभा में संतों ने मूल गर्भगृह स्थल पर भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प दोहराया। इस दौरान छावा म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर दशरथ सिंह राठौड़ व प्रोड्यूसर मनीषा राठौड़ ने आंदोलन को समर्पित गीत श्री कृष्ण जन्मभूमि मेरी शान लॉन्च किया, वहीं रिमझिम सिंह, सोनल सिंह, विशाल व रोहित उपर्व ने भजनों की प्रस्तुति दी और फिल्म प्रोड्यूसर मोनू राजावत ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। सभा में सिद्ध बाबा धाम के महंत स्वामी कांताचार्य महाराज ने वर्ष 2027 में इससे भी बड़ी यात्रा लाने की घोषणा की। महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज, डॉ. आदित्यानंद महाराज, विष्णुकांत ब्रजवासी और अध्यक्षता कर रहे सेवा मंगलम के पीठाधीश्वर संत गोविंददानंद तीर्थ महाराज ने सनातनियों से एकजुट होने का आह्वान किया। महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आगरा की जामा मस्जिद से विग्रह वापस लाने की कानूनी लड़ाई जारी है। सभा को हनुमान टेकरी के संत दशरथ दास, संत श्यामानंद व आरबी चौधरी ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व कृष्णापुरी, होली गेट, कालीचरण, कंकाली व भूतेश्वर पर कालीचरण, आरबी चौधरी, राजन सिंह व सुभाष चौधरी ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यवीर सिंह, नरवेश भारद्वाज, विनोद चंद्र शर्मा, अशोक प्रताप सिंह, राकेश बाबा, वीरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र यादव व कुंवर जितेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed