फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Son of former DM's OSD arrested for cheating banks

Mathura News: बैंकों से धोखाधड़ी करने वाला डीएम के पूर्व ओएसडी का बेटा गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Son of former DM's OSD arrested for cheating banks
मथुरा। कोतवाली पुलिस ने नकली सोना का असली टंच फर्जी प्रमाण-पत्र बनाकर केनरा बैंक और एसबीआई से करोड़ों रुपये का गोल्ड लोन कराने के मामले में जिलाधिकारी के पूर्व ओएसडी के बेटे को गिरफ्तार किया है। वह भाजपा नेता भी है। आरोपी के खिलाफ 2022 में डैंपियर नगर शाखा व गोविंद नगर शाखा के प्रबंधक ने मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, कोतवाली के होली गेट पर रहने वाला हेमेंद्र प्रकाश वर्मा भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष है। आरोपी के पिता ओपी वर्मा जिलाधिकारी के पूर्व ओएसडी रहे हैं। हेमेंद्र की देव ज्वेलर्स के नाम से होली गेट के निकट सोने-चांदी की दुकान है। कोतवाल देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि देव ज्वेलर्स का बैंकों से एग्रीमेंट था। वह सोने के टंच का प्रमाण-पत्र देते थे और इसके आधार पर बैंक लोगों को गोल्ड लोन देती थी। वर्ष 2021-2022 में केनरा बैंक और एसबीआई ने प्रमाण-प्रत्रों की जांच कराई तो फर्जी प्रमाण-पत्र बनवाकर करोड़ों रुपये के लोन का खेल सामने आया था। इसके बाद सौंख रोड स्थित केनरा बैंक के मैनेजर रामवंत सिंह ढीढसा ने आठ नामजद, एसबीआई की डैंपियर नगर
विज्ञापन

प्रकरण की जांच में दो बैंकों की तीन शाखा से डेढ़ करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा सामने आया था। बैंक द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद से ही आरोपी गायब हो गया था। सीओ आशना चौधरी ने बताया कि आरोपी भाजपा नेता हेमेंद्र प्रकाश को बुधवार शाम को उसकी दुकान से गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed