फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   son beat his father to death along with his mother in mathura

Murder: कलयुगी बेटे ने मां के साथ मिलकर बाप को पीट-पीटकर मार डाला, बेटी ने किया खुलासा, सामने आई ये वजह

Sun, 20 Aug 2023 08:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 20 Aug 2023 08:38 AM IST
सार

मथुरा के राया थाना इलाके के सादाबाद रोड पर एक कलयुगी बेटे ने मां के साथ मिलकर अपने पिता की पीट- पीटकर हत्या कर दी। आरोपी उसे घायल अवस्था में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे और वहां सड़क दुर्घटना का मामला बताया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
son beat his father to death along with his mother in mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के राया इलाके में एक शख्स की हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप उसकी पत्नी और बेटे पर लगा है। बेटी के खुलासे के बाद असली सच्चाई सामने आई है। फिलहाल पुलिस फरार मां-बेटे की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, थाना इलाके के सादाबाद रोड पर शुक्रवार रात एक कलयुगी बेटे ने मां के साथ मिलकर अपने पिता की पीट- पीटकर हत्या कर दी। आरोपी उसे घायल अवस्था में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे और वहां सड़क दुर्घटना का मामला बताया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद मां और बेटे ने शव का गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया। शनिवार को राया थाने में पहुंची मृतक की बेटी ने मामले का खुलासा किया। खुलासे के बाद पुलिस में खलबली मच गई। देर रात तक पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही। आरोपी मां-बेटे फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थान सिंह निवासी बाईदपुर, नौझील मथुरा अपने तीन बच्चों और पत्नी साथ राया थाना इलाके के सादाबाद रोड स्थित महेश नगर कॉलोनी में किराए पर रहता था। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाता था। थान सिंह की पत्नी बेबी मजदूरी करने जाती है। यह थान सिंह को  नागवार गुजरता था। 

 

इसको लेकर घर में विवाद होता था। विवाद को लेकर थान सिंह नशे का भी सेवन करने लगा था। शुक्रवार रात 8 बजे करीब थान सिंह सादाबाद रोड पर नशे का सेवन कर रहा था। उसका बड़ा पुत्र अनिल और पत्नी बेबी वहां पहुंचे। दोनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। 

 

बीच बचाव में आए लोगों को भी भला-बुरा कह दिया। इसके बाद थान सिंह को निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों द्वारा पूछताछ करने पर मां बेटे ने बताया कि थान सिंह सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। इसके बाद शव को घर लाकर गुपचुप रूप से अंतिम संस्कार कर ठिकाने लगा दिया। 

 

शनिवार को जब मृतक की बेटी को इस घटना के संबंध में जानकारी हुई तो वह मायके पहुंची। यहां उसे ताला लटका हुआ मिला। इसके बाद वो राया थाने में पहुंची। वारदात के संबंध में पुलिस को जानकारी दी। 

 

राया थाना इंस्पेक्टर अजय किशोर के मुताबिक मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। मृतक की बेटी से लिखित में तहरीर देने को कहा गया है। तहरीर आते ही मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की एक टीम उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed