फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Snatched a bag full of notes from the young man who came to make reservation at the junction

जंक्शन पर रिजर्वेशन कराने आए युवक से नोटों से भरी थैली छीना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Snatched a bag full of notes from the young man who came to make reservation at the junction
मथुरा। जंक्शन पर रिजर्वेशन कराने आए युवक से दो शातिर करीब 35 हजार रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जीआरपी शातिरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

हाइवे थाना क्षेत्र के एटीवी के निकट कॉलोनी में रहने वाला पवन कुमार मंगलवार की शाम को जंक्शन रेलवे स्टेशन टिकट आरक्षित कराने पहुंचा था। वह रिजर्वेशन करा ही रहा था कि दो युवक पवन के हाथ से पॉलिथीन लेकर भाग गए। पवन ने शोर किया। पवन ने इसकी सूचना तुरंत जीआरपी थाने पर दी।
विज्ञापन

आरक्षण खिड़की से दो युवकों ने रुपयों से भरी थैला छीनकर ले जाने का पता चलते ही जीआरपी युवकों की तलाश में जुट गई। जीआरपी थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक कुलवीर सिंह ने बताया कि बुकिंग हाल में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक करने पर पता चला कि पवन ने रुपयों से भरी पॉलिथीन की थैली को आरक्षण खिड़की पर ही रख दिया और टिकट लेने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान दो युवक थैली को लेकर जाते दिख रहे हैं। पवन को कुछ देर बाद जब इसका पता चला तो उसने शोर किया। घटना शाम करीब 6:30 बजे की है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से रुपयों की थैली लेकर जाने वाले दोनों युवकों की तलाश की जा रही है। पवन ने बताया है कि थैली में 35 हजार रुपये थे। पीड़ित ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed