फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Smoke billows from engine of speeding bus on expressway

Mathura News: एक्सप्रेसवे पर दौड़ती बस के इंजन से उठा धुआं, मची अफरा-तफरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Smoke billows from engine of speeding bus on expressway
नौहझील। यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। नोएडा से आगरा की ओर जा रही ताज एक्सप्रेस की बस के इंजन में अचानक धुआं उठने लगा। इसे देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, बस चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को किनारे लगाया और सभी 42 यात्रियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि रविवार शाम करीब 5 बजे मथुरा टोल कंट्रोल रूम से नौहझील पुलिस को सूचना मिली कि माइल स्टोन 60 गांव चांदपुर खुर्द के पास आगरा जा रही ताज एक्सप्रेस बस (संख्या UP 17 AT 3905) के इंजन से धुआं निकल रहा है। नौहझील थाना प्रभारी सोनू सिंह और एसआई हरेंद्र तोमर तत्काल फोर्स के साथ पहुंचे और फायर स्टेशन मांट को भी सूचना दी।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि इंजन अत्यधिक गर्म (ओवरहीट) हो गया था, जिससे धुआं निकलने लगा। उधर, खतरे को भांपते हुए ड्राइवर ने बिना देरी किए बस को सड़क किनारे रोका और सभी यात्रियों को नीचे उतारा। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को एक्सप्रेसवे से हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed