फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Slogans of Jai Shri Ram echoed, VHP and Bajrang Dal took out Shaurya Yatra

Mathura News: जय श्रीराम के गूंजे नारे, विहिप और बजरंग दल ने निकाली शौर्य यात्रा

Mon, 09 Dec 2024 03:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 09 Dec 2024 03:46 PM IST
सार

 जय श्रीराम...जय श्रीराम के नारों के साथ विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की महानगर इकाई ने शौर्य यात्रा निकाली। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में भगवा ध्वज लेकर रामधुन पर नारेबाजी करते दिखे।
 

विज्ञापन
Slogans of Jai Shri Ram echoed, VHP and Bajrang Dal took out Shaurya Yatra
शौर्य यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में रविवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की महानगर इकाई ने शौर्य यात्रा निकाली। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में भगवा ध्वज लेकर रामधुन पर नारेबाजी करते दिखे। शहर के मसानी चौक स्थित वेद मंदिर से शुरू हुई शौर्य यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए भरतपुर गेट पर संपन्न हुई। वहीं सुरक्षा-व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन


इससे पहले मसानी स्थित वेद मंदिर पर संगठन के पदाधिकारी एकजुट हुए। यहां पर पदाधिकारियों ने अयोध्या में 6 दिसंबर 1992 को दिवंगत हुए कारसेवकों को याद किया। इस मौके पर विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री सोहन सोलंकी ने कहा कि कारसेवकों की वजह से ही आज अयोध्या में भगवान श्रीराम भव्य मंदिर में विराजमान हैं। जिन लोगों ने सनातन परंपरा को बचाने के लिए जीवन त्यागा है उन्हें याद करना हमारा परम कर्तव्य है। उन्हीं सबकी स्मृति में यह शौर्य यात्रा निकाली जा रही है।
विज्ञापन

यात्रा में शामिल हुए विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि बांग्लादेश में जो कत्लेआम हो रहा है वह सही नहीं हो रहा। इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विहिप के विभाग संगठन मंत्री उमाकांत ने कहा कि वर्तमान में समस्त हिंदू समाज को संगठित होने की आवश्यकता है। विहिप के महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल ने भी विचार रखे। इससे पहले संगठन के सोहन सोलंकी, मुकेश शुक्ला, दिग्विजय नाथ और कन्हैया लाल अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर शौर्य यात्रा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा में निकाली शौर्य यात्रा
शौर्य यात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सिटी सर्किल के 3 थानों की फोर्स शौर्य यात्रा के साथ-साथ चल रही थी। वहीं रास्तों में अलग-अलग जगह सुरक्षा कर्मी तैनात थे। वेद मंदिर से शुरू हुई शौर्य यात्रा के रास्ते में पड़ने वाली चौक बाजार मस्जिद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। यहां मस्जिद के चारों तरफ तो पुलिस कर्मी तैनात थे, इसके साथ मस्जिद पर भी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद एसपी सिटी अरविंद कुमार और सीओ सिटी प्रवीण मलिक ने संभाली।

ये रहे मौजूद
इस दौरान भाजपा विधायक पूरन प्रकाश, प्रांत सह मंत्री विहिप मुकेश शुक्ला, महानगर महामंत्री गोकुलेश गौतम, बजरंग दल के पूर्व व्यास प्रखंड संयोजक श्याम शर्मा, मोहित नौहवार, वत्सल भाटिया, विजय अग्रवाल सर्राफ, विजय शर्मा, डॉ संतोष राजोरिया, नितिन चतुर्वेदी, आशीष शर्मा, शानू पंडित, मदन गोपाल बनर्जी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


होर्डिंग लगाने पर जताई थी नाराजगी
शौर्य यात्रा को लेकर शहर में जगह-जगह होर्डिंग लगाए गए थे। एक होर्डिंग शाही ईदगाह मस्जिद की गली के सामने लगाया गया था। इस पर लिखा था अयोध्या तो झांकी है मथुरा काशी बाकी है। इसे लेकर 6 दिसंबर को मुस्लिम पक्ष ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद प्रशासन ने होर्डिंग को वहां से हटवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed