फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Six-year-old girl kidnapped in Mathura

UP: छह साल की बच्ची का अपहरण...रात में मां के साथ सोई, सुबह मिली गायब; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Sun, 27 Jul 2025 12:19 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 27 Jul 2025 12:19 PM IST
सार

मथुरा में छह साल की बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है। बच्ची अपनी मां के साथ रात में सोई थी। सुबह गायब मिली। पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
Six-year-old girl kidnapped in Mathura
छह साल की बच्ची हुई गायब। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां में मां के साथ सो रही छह साल की बच्ची गायब हो गई। आसपास तलाश के बाद भी बच्ची का पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। परिजनों ने बच्ची का अपहरण होने की बात कही है।
विज्ञापन


राजस्थान डीग जिले के थाना कामां के चील महल के नीचे निवासी पवन उर्फ परदेशी फुटपाथ पर लोहे के तसला, प्लास्टिक के बर्तन आदि लगा कर बेचते हैं। वह नंदगांव रोड पुल के समीप राजमार्ग किनारे अपनी पत्नी व बच्चों के साथ अस्थाई  झोपड़ी बना कर रहते हैं। 
विज्ञापन


पवन ने बताया कि शनिवार रात वह अपने परिवार के साथ सोए थे। पत्नी के पास तीनों बच्चे लेटे हुए थे। सुबह चार बजे जब उसकी पत्नी उठी तो उसे छह साल की बड़ी बेटी पलक गायब मिली। आसपास काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण सुरेश चंद रावत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीमें सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर बच्ची की तलाश में लगी हुई है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed