फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Six people accused of stealing mobile phones from hikers were arrested

Mathura News: पदयात्रियों के मोबाइल चुराने वाले छह आरोपी पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Six people accused of stealing mobile phones from hikers were arrested
कोसीकलां। सनातन एकता पदयात्रा में पदयात्रियों के मोबाइल चुराने वाले गिरोह के छह आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। इनके कब्जे से 19 मोबाइल, तीन चाकू व एक कार बरामद हुई है। आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

सीओ भूषण वर्मा ने बताया कि शनिवार को बाइपास तिराहे पर एकता पदयात्रा को लेकर दिल्ली से मथुरा की ओर जाने वाले वाहनों का डायवर्जन किया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को मोबाइल चोर गिरोह की जानकारी हुई। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने रात्रि में करीब नौ बजे कोसी-कामर सड़क पर शमशान घाट के पास से छह शातिरों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम फिरोजाबाद के मोहल्ला खेड़ा वाली गली निवासी टीटू उर्फ लालता, थाना रामगढ़ के कोहिनूर रोड निवासी शहवान व सलमान, थाना उत्तर के टापा कलां कबीरनगर निवासी राहुल व शैलेश और थाना बसई मोहम्मदपुर के गांव मोहम्मदपुर बिहारीपुर निवासी अरविंद कुमार बताए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह दो दर्जन साथियों के साथ दिल्ली से सनातन एकता पदयात्रा में शामिल हुए थे। उनके कुछ साथी मोबाइल चोरी के बाद दूसरी गाड़ी से भाग गए हैं। गिरोह में शामिल चोर नई उम्र के हैं। सभी की उम्र 19 व 20 वर्ष के करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 10 से अधिक श्रद्धालुओं ने अपने चोरी हुए मोबाइल पहचान लिए। इसके बाद मोबाइल उनके सुपुर्द कर दिया गया है। बरामद 19 मोबाइल फोन के मालिकों से संपर्क किया जा रहा है। मोबाइल चोर गिरोह के मुख्य सरगना शैलेश से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed