फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sita haran leela ka manchan

खरदूषण वध, सीताहरण लीला का मंचन

Fri, 04 Oct 2019 12:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
sita haran leela ka manchan
मथुरा। श्रीरामलीला सभा द्वारा आयोजित रामलीला में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व जानकी। - फोटो : MATHURA
मथुरा। हे खग-मृग हे मधुकर श्रेणी, तुम्ह देखी सीता मृगनैनी...व्याकुल अवस्था में भगवान श्रीराम वन में सिता जी को खोजते हुए पशु पक्षियों से पूछते हैं। इस लीला को देख दर्शक भाव विभोर हो जाते हैं।
विज्ञापन

रामलीला मंच पर गुरुवार को खरदूषण बध, सीताहरण लीला का मंचन हुआ। लीला में प्रभु श्रीराम जानकी जी का पुष्प शृंगार करते हैं। तभी इंद्र के पुत्र जयंत की पत्नी उनके सम्मुख नृत्य गायन करते हैं। पत्नी द्वारा जयंत, प्रभु की नर-लीला की बात सुनकर कौए का रूप धारण कर सीताजी के चरणों में चोंच मारता है, प्रभु राम उसे बाण मार देते हैं। नारद जी उसे प्रभु राम के पास शरणागत होने को कहते हैं। राम उसे क्षमा कर देते हैं। इसके बाद लीला में चित्रकूट से प्रभु पंचवटी के लिए प्रस्थान करते हैं। यहां लंकापति रावण की बहन सूर्पनखा राम के सौंदर्य से प्रभावित होकर विवाह का प्रस्ताव रखती है।
विज्ञापन

लक्ष्मण उसके नाक-कान काट देते हैं, वह रोती हुई खरदूषण, त्रिसरा के पास अपनी व्यथा बताती हैं। श्रीराम खरदूषण त्रिसरा का वध कर देते हैं। इसके बाद सीता हरण लीला का मंचन होता है। लीला में गोपाल प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, शर्मा, सभापति जयंती प्रसाद अग्रवाल, अमित चौधरी, शैलेंद्र हकीम, मदनमोहन श्रीवास्तव, पं. अमित भारद्वाज, उमेश कुमार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed