फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sirfira pelted stones on school bus, student injured

स्कूली बस पर सिरफिरे ने फेंके पत्थर, छात्र घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 08:42 PM IST
विज्ञापन
Sirfira pelted stones on school bus, student injured
मथुरा। श्रीकृष्ण चंद गांधी सरस्वती शिशु मंदिर माधव कुंज की बस शुक्रवार को छात्रों को लेकर स्कूल आ रही थी। रास्ते में चामुंडा मंदिर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक सिरफिरे ने बस पर पत्थर फेंके। इससे एक छात्र घायल हो गया। बिड़ला मंदिर चौकी पुलिस पर भी सिरफिरे ने पत्थर उठा लिया। पुलिसकर्मियों ने उसे बमुश्किल कब्जे में कर शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

प्रतिदिन की तरह स्कूल की बस छात्रों को लेकर ओमनगर और चामुुंडा कॉलोनी से आ रही थी। शुक्रवार की सुबह बस ने रेलवे क्रॉसिंग पार की तो पास में ही टैंट में डेरा जमाए एक सिरफिरे ने बस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। एक पत्थर लगने से बस में बैठा छात्र घायल हो गया। इससे अन्य छात्र घबरा गए और चिल्लाने लगे। चालक ने सूझबूझ का परिचय दिया और बस को मौके से भगा ले गया। स्कूल प्रशासन ने बच्चे का इलाज कराया। सूचना पर पहुंचे बिड़ला मंदिर चौकी प्रभारी मुनेंद्र पाल और पुलिसकर्मियों ने सिरफिरे को पकड़ने की कोशिश की तो वह उनसे भिड़ गया और पत्थर लेकर मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने मशक्कत के बाद उसे दबोच लिया और थाना गोविंदनगर लाकर शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि प्रधानाचार्य दिनेश सिंह ने मोहन निवासी मानिक चौक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed