फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sindhi community organizes 'Chhappan Bhog' in Govardhan

Mathura News: सिंधी समाज ने गोवर्धन में आयोजित किया छप्पन भोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Sindhi community organizes 'Chhappan Bhog' in Govardhan
मथुरा। राधे-राधे और श्री गिरिराज धरण के जयकारों के बीच मंगलवार को सिंधी समाज के सैकड़ों श्रद्धालु गोवर्धन पहुंचे। यहां आन्योर मार्ग स्थित गिरिवर निकुंज पर सिंधी जनरल पंचायत की ओर से ग्यारहवें छप्पन भोग एवं अभिषेक का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने गिरिराज महाराज की पूजा-अर्चना कर भक्ति में जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में माधव पंडित और शिवम पंडित ने गिरिराज शिला का पंचामृत से अभिषेक कराया। इसके बाद मनमोहक शृंगार कर आरती की गई। गिरिराज महाराज के समक्ष सजाए गए छप्पन भोग के दर्शन आकर्षण का केंद्र रहे। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और साधु-संतों की सेवा में भी भाग लिया। लोक कलाकार सुरेश चंद बंसल और मेघश्याम ने गिरिराज महाराज की भक्ति से जुड़े भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर सिंधी समाज के महिला-पुरुष और बच्चे ब्रज लोक नृत्य करते हुए झूम उठे।
विज्ञापन

इससे पहले सोमवार रात समाज के लोगों ने गोवर्धन की परिक्रमा लगाई। पूरी परिक्रमा के दौरान आयोलाल-झूलेलाल और श्री गिरिराज धरण के जयकारे गूंजते रहे। अखिल भारत लाड़ी लुहाणा सिंधी पंचायत के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्यामदास देवनानी ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने का माध्यम हैं। प्रदेश अध्यक्ष नारायण दास पारवानी ने कहा कि कार्यक्रमों से युवाओं को संस्कारों से जोड़ने का अवसर मिलता है। इस दौरान नारायणदास लखवानी, रामचंद्र खत्री, बसंत मंगलानी, जीवतराम चंदानी, प्रदीप उकरानी, सुरेश मेठवानी, कन्हैयालाल भाईजी, जितेंद्र लालवानी, भगवानदास मगवानी, चंदनलाल आडवाणी और हरीश चावला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed