फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Signature campaign for liberation of Shri Krishna Janmabhoomi will be run in Mudia fair

Mathura News: मुड़िया मेले में चलेगा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए हस्ताक्षर अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Signature campaign for liberation of Shri Krishna Janmabhoomi will be run in Mudia fair
मथुरा। अभियान का शुभारंभ करते साधु-संत व अन्य।  - फोटो : mathura
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के आह्वान पर शनिवार से गोवर्धन के प्रसिद्ध मीडिया मेला में हस्ताक्षर अभियान आरंभ हो गया है। अभियान के दौरान श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर तोड़े जाने की जानकारी दी जाएगी और श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए समर्थन मांगा जाएगा। अभियान की शुरुआत हनुमानजी संकट हरण योग आश्रम के महंत राम आसरे त्यागी महाराज ने की है।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने यह अभियान 11 जनवरी से श्रीकृष्ण जन्मभूमि गेट से शुरू किया गया था। इसके बाद महाकुंभ में अभियान चलाकर लोगों से जन समर्थन मांगा गया। अब गोवर्धन में मुड़िया मेला के दौरान हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र सिंह परिक्रमा देने के लिए आ रहे परिक्रमार्थियों को हिंदुओं के इतिहास की जानकारी दी जाएगी। साथ ही उनको यह भी बताया जाएगा कि भगवान श्रीकृष्ण जी के प्रपौत्र बज्रनाभजी ने जिस मंदिर को बनाया था। उसे कब-कब विदेश से आए आक्रांताओं ने तोड़ा। हिंदुओं पर आक्रांताओं ने क्या अत्याचार किए। ऐसे ही तमाम जानकारी श्रद्धालुओं से साझा की जाएंगी और हस्ताक्षर कराकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए समर्थन मांगा जाएगा। इस मौके रामदयाल सिंह गुर्जर, गजेंद्र सिंह, मोहन लाल मीणा, राकेश शर्मा, हरिकिशन मीणा, धर्मी जाट, हुकम सिंह, गंगाराम जाट समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed