फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Shutdown taken several times to cut branches of trees

Mathura News: पेड़ों की टहनियों को काटने के लिए कई बार लिया शटडाउन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Shutdown taken several times to cut branches of trees
मथुरा। प्रधानमंत्री आगमन से पूर्व विद्युत निगम द्वारा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा हुआ है। इसे लेकर बुधवार को भी मोतीकुंज एवं चंदनवन क्षेत्र में विद्युत कर्मचारियों ने पेड़ों की छंटाई की। इस कारण दिन में कई बार क्षेत्र की बिजली बाधित रही। इससे क्षेत्रीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ब्रज रज उत्सव में सांसद हेमामालिनी की मीराबाई पर आधारित लघु नृत्य नाटिका को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदीबाई पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तमाम वीवीआईपी मौजूद रहेंगे। इनमें से अधिकांश वीवीआईपी के हेलीकॉप्टर सैन्य क्षेत्र के हेलीपैड पर ही उतरेंगे। यहां से फिर उनकी गाड़ियों का काफिला चंदनवन, मोतीकुंज, हनुमान नगर के मुख्य मार्ग से होकर मयूर विहार होते हुए ब्रज रज उत्सव स्थल रेलवे ग्राउंड धौलीप्याऊ पहुंचेगा।
विज्ञापन

इसे ध्यान में रखते हुए विद्युत अधिकारियों के निर्देशानुसार उक्त क्षेत्रों में कर्मचारियों द्वारा विभिन्न दुरुस्तीकरण कार्य किए जा रहे हैं। पेड़ों की टहनियों को छांटा जा रहा है। तारों को सही किया जा रहा है। ताकि यह मार्ग बदहाल न दिखे। इस कार्य को करने के लिए दिन में कई बार शट डाउन लिया गया। जिससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रही और क्षेत्रीय नागरिकों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed