फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Shri Ram temple being built in Kanhaiya's city at a cost of 14 crores

कन्हैया की नगरी में बन रहा १४ करोड़ की लागत से श्रीराम मंदिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram temple being built in Kanhaiya's city at a cost of 14 crores
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में जल्द ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का मंदिर बनने जा रहा है। यह श्रीकृष्ण जन्मस्थान के निकट महाविद्या स्थित रामलीला मैदान में तैयार होगा। ५५०० वर्ग मीटर में बन रहे मंदिर और परिसर भवन पर करीब १४ करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह निर्माण २०२४ में बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास ही महाविद्या स्थित रामलीला मैदान है। यहां मथुरा की प्रमुख रामलीला के आयोजन होते हैं। खासकर रावण दहन लीला का आयोजन इसी मैदान पर होता है। अब रामलीला सभा इस स्थल पर भगवान श्रीराम का मंदिर निर्माण करा रही है। यह मंदिर ५५०० वर्ग मीटर में बनेगा। जहां मंदिर के साथ एक विशालकाय भवन भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

यह भवन ५१ वाई १०१ फीट का होगा। इसके अलावा तीन छोटे हॉल, तीन भागवत कथा भवन, ६९ कक्ष यात्रियों के ठहरने के लिए, दो अन्नपूर्णागृह, पांच सूट रूम भी प्रस्तावित हैं। श्रीराम मंदिर निर्माण में शैलेंद्र अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता, कृष्ण मुरारी नेता, बांकेलाल और मूलचंद्र गर्ग आदि मंदिर निर्माण की व्यवस्थाओं में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
भवन होगा खास
मंदिर निर्माण के आर्किटेक्ट आलोक कुमार ने बताया कि ५१ फीट चौड़ा, १०१ फीट लंबा और ११ फीट ऊंचा है। इस भवन के बीच कोई पिलर नहीं होगा। साथ ही आवाज भी नहीं गूंजेगी। श्रीराम कथा समेत अन्य धार्मिक कार्यक्रम इसी भवन में हुआ करेंगे।

--
महाविद्या स्थित श्रीराम लीला मैदान में २०१७ में मंदिर की आधारशिला रखी गई थी लेकिन नवंबर २०२१ में निर्माण की शुरूआत हो सकी है। यह निर्माण कार्य ढाई वर्ष में पूरा होना है। संभावना है कि २०२४ के अंत तक इस स्थल पर भगवान का भव्य भवन तैयार हो जाएगा। इस संपूर्ण भवन पर १४ करोड़ की लागत आ रही है। कोशिश की जा रही है कि मंदिर का स्वरूप अयोध्या मंदिर से मिलता जुलता रहे।
-जयंती प्रसाद अग्रवाल, अध्यक्ष, श्रीराम लीला सभा मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed