फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Shri Krishna Janmasthan Case: In the case of All India Hindu Mahasabha the secretary of the Shahi Idgah Committee appeared

श्रीकृष्ण जन्मस्थान प्रकरण: अखिल भारत हिंदू महासभा के वाद में शाही ईदगाह कमेटी के सचिव हुए हाजिर, अब चार मई को सुनवाई

Sat, 16 Apr 2022 01:15 AM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 16 Apr 2022 01:15 AM IST
सार

अदालत में सुनवाई के दौरान हिंदू महासभा के कोषाध्यक्ष दिनेश कौशिक ने अदालत से शाही ईदगाह की अमीन रिपोर्ट मंगाने को कहा। उन्होंने अदालत को प्रार्थनापत्र देकर मांग की थी कि मस्जिद में आज भी ऐसे साक्ष्य हैं जिनसे साबित होता है कि वह कभी मंदिर था।

विज्ञापन
Shri Krishna Janmasthan Case: In the case of All India Hindu Mahasabha the secretary of the Shahi Idgah Committee appeared
श्रीकृष्ण जन्मस्थान प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा श्रीकृष्ण जन्मस्थान की जमीन को लेकर किए गए दावे में शुक्रवार को शाही ईदगाह कमेटी के सचिव हाजिर हुए। उन्होंने दावे की कॉपी प्राप्त की। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए चार मई की तारीख तय की है।

विज्ञापन


अदालत में सुनवाई के दौरान अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश कौशिक ने अदालत से शाही ईदगाह की अमीन रिपोर्ट मंगाने को कहा। उन्होंने अदालत को पूर्व में एक प्रार्थनापत्र देकर मांग की थी कि मस्जिद में आज भी ऐसे साक्ष्य हैं जिनसे साबित होता है कि वह कभी मंदिर था।

विज्ञापन

अदालत में शाही ईदगाह के सचिव एडवोकेट तनवीर अहमद हाजिर हुए। उन्होंने वाद की प्रतियां हासिल कीं। वाद में अभी अन्य प्रतिपक्ष हाजिर नहीं हो सका है। वादी दिनेश कौशिक ने बताया कि अदालत ने चार मई की तारीख तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed