फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Shri Banke Bihari Temple will have folding railings and 15 slider gates

Mathura News: श्रीबांकेबिहारी मंदिर में लगेगी फोल्डिंग रेलिंग, 15 स्लाइडर गेट होंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Shri Banke Bihari Temple will have folding railings and 15 slider gates
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर के चौक में अब फोल्डिंग रेलिंग लगाई जाएंगी, ताकि बड़े पर्वों और आयोजनों के दौरान इन्हें हटाया और लगाया जा सके। मेरठ में रेलिंग बनने का 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। फरवरी के प्रथम सप्ताह में रेलिंग लग जाएंगी। प्रबंधन ने उम्मीद जताई है कि होली पर देशभर से आने वाले लाखों श्रद्धालु रेलिंग के बीच से आराध्य श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करेंगे।
विज्ञापन

श्रीबांकेबिहारी मंदिर में भीड़ नियंत्रण के साथ श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित दर्शन कराने के लिए मंदिर हाई पावर्ड प्रबंध कमेटी द्वारा रेलिंग तैयार कराई जा रही हैं। मंदिर में पिछले माह रेलिंग लगने का ट्रायल किए जाने के बाद कमेटी ने उसमें सुधार कराते हुए नई डिजाइन तैयार कराई है। अब रेलिंग को इस तरह से डिजायन कराया गया है कि समय-समय पर मंदिर के चौक से उन्हें हटाया और लगाया जा सके। चार इंच पाइप के बेस में रेलिंग की फिटिंग की जाएगी। एक रेलिंग से दूसरी रेलिंग की ओर जाने के लिए स्लाइडर रेलिंग के गेट तैयार किए जा रहे हैं। ताकि श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच रेलिंग के गेट खोलने और लगाए जाने में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

मेरठ की कार्यदायी संस्था कनिका कंस्ट्रक्शन के टैक्नीशियन रूपेश कुमार ने बताया कि मंदिर में लगने वाली रेलिंग में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ख्याल रखा गया है। रेलिंग फोल्डिंग होगी। रेलिंग में स्लाइडर गेट लगाए जा रहे हैं। जो खुलने में अतिरिक्त स्थान नहीं लेंगे। श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाई पावर्ड प्रबंध कमेटी के सदस्य और सेवायत दिनेश गोस्वामी ने बताया कि 50 प्रतिशत रेलिंग तैयार हो चुकी हैं। मेरठ से तैयार होकर आ रही रेलिंग संभवत: फरवरी के पहले हफ्ते में लग जाएंगी। अब रेलिंग को श्रद्धालुओं की सुविधा के हिसाब से तैयार कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed