फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees from all over country reached city of Kanha at Mathura  started new year bowing down at door of God

देशभर से कान्हा की नगरी पहुंचे श्रद्धालु: बढ़ाई गई मंदिरों की सुरक्षा, शहर के बाहर ही रोके गए वाहन

Sun, 01 Jan 2023 06:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 01 Jan 2023 06:11 PM IST
सार

सुबह पट खुलने से पहले मंदिर के आसपास भीड़ कुछ कम नजर आई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, भीड़ बढ़ती गई। जुगलघाट, हरिनिकुंज चौराहा, बांकेबिहारी पाठशाला और विद्यापीठ इंटर कॉलेज की ओर लगाई गई बैरिकेडिंग से लोगों को रोक रोककर लाइन के माध्यम से मंदिर की ओर भेजा गया।

विज्ञापन
Devotees from all over country reached city of Kanha at Mathura  started new year bowing down at door of God
श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने आराध्य ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के श्री चरणों में नववर्ष मनाने की अभिलाषा लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु वृंदावन पहुंचे। साल के अंतिम दिन शनिवार को भी अपने आराध्य के दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। पुलिस की बदली गई व्यवस्था के कारण मंदिर के अंदर भीड़ का दबाव कम रहा लेकिन मंदिर के बाहर जरूर भीड़ रही।
विज्ञापन


ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज मंदिर की व्यवस्थाओं को संभालने के लिए मंदिर के बाहर और अंदर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई। नववर्ष की पूर्व संध्या पर मंदिर को रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। मंदिर में सुगंधित इत्रों का छिड़काव भी किया। एक अनुमान के मुताबिक शनिवार को लगभग एक लाख से अधिक भक्तों ने अपने आराध्य के दर्शन किए।
विज्ञापन



शनिवार सुबह पट खुलने से पहले मंदिर के आसपास भीड़ कुछ कम नजर आई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, भीड़ बढ़ती गई। जुगलघाट, हरिनिकुंज चौराहा, बांकेबिहारी पाठशाला और विद्यापीठ इंटर कॉलेज की ओर लगाई गई बैरिकेडिंग से लोगों को रोक रोककर लाइन के माध्यम से मंदिर की ओर भेजा जा रहा है। शाम को लाइन और लंबी हो गई। हाल यह रहा कि लाइन दो किलोमीटर किशोरपुरा तक पहुंच गई।  हरिनिकुंज चौराहे पर भी लाइन साधुवेला तक पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी शैलेष पांडेय भी बीच में व्यवस्थाओं को परखते रहे। वहीं भीड़ को देखते हुए गेट नंबर तीन पर व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए एसडीएम महावन निकेत वर्मा, एआरटीओ मनोज कुमार वर्मा, उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद (सेवारत) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. देव प्रकाश, प्रेम महाविद्यालय इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य शिव अधार सिंह यादव , शिक्षक डॉ. सोमकांत त्रिपाठी किया।
Trending Videos

इन मंदिरों में भी भक्तों ने किए दर्शन

नगर के अन्य कृष्ण बलराम इस्कॉन मंदिर, प्रेम मंदिर, राधावल्लभ मंदिर, राधादामोदर, राधासनेह बिहारी मंदिर, राधारमण और राधा बाग स्थित कात्यायनी आदि मंदिरों में नववर्ष का आगाज करने के लिए देशभर से आए श्रद्धालुओं ने एक दिन पूर्व ही पूजन अर्चन कर मनौती मांगी।

शहर के बाहर ही रोके गए वाहन, मंदिरों की बढ़ाई सुरक्षा

नववर्ष को लेकर शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहा। प्रेम मंदिर और इस्कॉन मंदिर में भी पुलिस बल की तैनाती की गई है। इधर, वृंदावन के तीनों प्रवेश मार्गों पर बैरियर लगाकर बाहरी वाहनों को शहर में आने से रोक दिया गया। छटीकरा की ओर से आने वाले वाहनों को रुक्मिणी विहार पार्किंग, मथुरा से आने वाले वाहनों को सौ शैया संयुक्त जिला अस्पताल और यमुना एक्सप्रेसवे की ओर से आए वाहनों दारुक पार्किंग पर पार्क कराया गया। इसके बाद भी नगर में प्रवेश कर गए वाहनों ने कई जगह जाम की स्थिति बना दी।

श्रद्धालु मित्रों ने श्रद्धालुओं को किया गाइड

श्रद्धालुओं की सुविधार्थ मंदिर और रास्तों पर श्रद्धालु मित्र तैनात किए गए। श्रद्धालु मित्र एनसीसी, एनएसएस, स्काउट और नेहरू युवा केंद्र से जुड़े हुए युवा श्रद्धालुओं की मदद करते दिखे।

 

श्रद्धालुओं की हुई थर्मलस्क्रीनिंग

वृंदावन में कोरोना से बचाव और लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी देने के लिए बांके बिहारी मंदिर में कोविड हेल्प डेस्क बनाई गई। यहां डॉक्टर, श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग करते दिखाई दिए। वहीं कई श्रद्धालु मास्क लगाकर मंदिर पहुंचे।

आज है प्रशासन के परीक्षा की घड़ी

शनिवार को भीड़ देखकर पुलिस प्रशासन सकते है। रविवार को नव वर्ष पर इससे दोगुना श्रद्धालु पहुंचेंगे। एसएसपी शैलेष पांडेय ने बताया कि पुलिसकर्मियों को अपनी डॺूटी प्वाइंटों पर रहते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के आदेश दिए गए हैं। रविवार को भीड़ का दबाव और अधिक होने की संभावना है, इसे देखते हुए और व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

सर्द मौसम में दिखी आस्था

कोसीकलां में सर्द मौसम भी कोकिलावन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शनिदेव की पूजा अर्चना कर मत्था टेका। परिक्रमा कर शनिदेव की पूजा की। देर रात तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी रहा। भीड़ के चलते मंदिर पर व्यवस्थाओं के लिए मंदिर प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मंदिर के श्रीमहंत प्रेमदास महाराज ने सभी को बधाई दी।

युवाओं ने जमकर मचाया धमाल

कोसीकलां में देर रात तक युवा होटल-रेस्तरां में नए साल का जश्न मनाते नजर आए। घड़ी में 12 बजते ही जोश चरम पर पहुंच गया। जगह- जगह आतिशबाजी की गई। सोशल मीडिया पर एक दूसरे को बधाई देते दिखे। इससे पहले दिन में कोचिंग सेंटरों पर भी धमाल मचा तो छोटे बच्चों ने भी घरों पर जमकर पार्टियों का आदि का आनंद लिया। नंदगांव रोड पर संत तेरेसा चर्च में भी जश्न का माहौल रहा।

पादरी मैथ्यू जौसफ ने पहले प्रार्थना सभा कराई। प्रभु यीशु की भक्ति के सानिध्य गीत और भजन गाए गए। उसके बाद बाइबिल के उपदेश सुनाए। वहीं नए साल को देखते हुए रेस्टोरेंट संचालकों ने भी ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए मेन्यू तैयार किया। भीड़ का आलम यह था कि लोगों को डिनर का मजा लेने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।

कुंज गलियों में लगवा दी लाइन

साल के अंतिम दिन शनिवार को ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कुंज गलियों का सहारा लेना पड़ा। शनिवार की दोपहर में भीड़ के दबाव के उलट शाम को भीड़ अधिक हो गई। इनमें वह श्रद्धालु भी शामिल हुए जिन्हें सुबह दर्शन नहीं मिल सके। यह भी एक कारण रहा कि अचानक भीड़ बढ़ गई। भीड़ बढ़ने से एक बार तो व्यवस्थाएं चरमराने लगीं। यह देख पुलिस अधिकारियों ने लाइन को गलियों से लगवाना शुरू कर दिया।

घरों में कैद होकर रह गए लोग

वृंदावन। पुलिस की सख्ती के कारण बांके बिहारी मंदिर के आसपास रहने वाले लोग घरों में कैद होकर रह गए। पुलिस स्थानीय लोगों को बाहर निकलने से भी रोकती नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed