फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Shri Banke Bihari, listen to our request

Mathura News: श्रीबांकेबिहारी सुन लो अरज हमारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Shri Banke Bihari, listen to our request
मथुरा। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में आराध्य के दर्शन करते श्रद्धालु। - फोटो : mathura
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में सफला एकादशी पर बृहस्पतिवार को आराध्य के दर्शन के लिए भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। मंदिर का चौक जहां खचाखच भरा था तो वहीं बाहर भक्तों की लंबी लाइन लगी थी। श्रद्धालु सिर झुकाते हुए बोल रहे थे...बांकेबिहारी आए हैं तुम्हारे दर पर, तुम हमारी अरज सुन लो और हमारे बिगड़े काम बना दो। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पंचकोसीय परिक्रमा भी लगाई।
विज्ञापन


नए साल से पहले ही वृंदावन में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा प्रवेश मार्ग से लेकर मंदिर तक बैरियर और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अवरोध लगाए गए हों, इसके बावजूद श्रद्धालु दो-तीन किलोमीटर पैदल चलकर और मनमाना किराया देकर प्रवेश मार्ग से मंदिर पहुंच रहे हैं और आराध्य के दर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सफला एकादशी पर सुबह मंदिर के पट खुलने से पहले ही आराध्य की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई। मंदिर के प्रवेश द्वार दो और तीन से लेकर बांकेबिहारी पुलिस चौकी और दाऊजी तिराहा तक श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। कतार में लगे श्रद्धालु हाथों में फूलमाला और प्रसाद लिए भीड़ के बीच मंदिर तक पहुंचने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के पट खुलते ही जयकारों के बीच भक्तों ने आराध्य के शृंगार दर्शन किए। दर्शनों का यह सिलसिला रात तक मंदिर के पट बंद होने तक चला। इस बीच मंदिर में भीड़ का दबाव कम करने के लिए जगह-जगह पुलिस कर्मियों ने बैरिकेडिंग पर श्रद्धालुओं को रोक-रोककर मंदिर की ओर भेजा। इधर, श्रद्धालुओं ने नगर की पंचकोसीय परिक्रमा भी लगाई। पुलिस परिक्रमा मार्ग में वाहनों के संचालन को रोकने में नाकाम रही। परिक्रमार्थियोें ने सरपट दौड़ रहे वाहनों के बीच से जान हथेली पर रखकर परिक्रमा लगाई।


बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत मयंक गोस्वामी बंटू ने बताया कि नए साल से पांच दिन पहले से ही लगातार देशभर से श्रद्धालु आराध्य के दर्शन करने के लिए आने लगे हैं। बृहस्पतिवार को लगभग डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने आराध्य के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed