फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   shree radharani brajyatra in mathura

पाली, परासौली होते श्यामढाक पहुंची ब्रजयात्रा

Wed, 25 Nov 2015 06:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Wed, 25 Nov 2015 06:12 PM IST
विज्ञापन
shree radharani brajyatra in mathura
श्रीमान मंदिर सेवा संस्थान की ओर से चल रही श्रीराधारानी ब्रजयात्रा बुधवार को मुखराई पड़ाव स्थल से चलकर गांव पाली, परासौली होते राजस्थान के गांव श्याम ढाक पहुंची। राधे-राधे के स्मरण के साथ कठिन डगर पर भी यात्री सहजता के साथ आगे बढ़े चले जा रहे हैं।
विज्ञापन


यात्रा में चल रहीं भागवताचार्या बालसाध्वी श्रीजी शर्मा ने बताया कि गिरिराज क्षेत्र बहुत से महापुरुषों की भजनस्थली रहा है। गांव यमुनावता अष्टछाप के प्रमुख कवि कुंभनदास की जन्मभूमि है। किसी समय यहां से यमुनाजी की एक धारा प्रवाहित थी। कुंभनदास सिद्ध संत थे।
विज्ञापन


श्रीनाथजी की भजन गायन की सेवा आप किया करते थे। समान सिंह, अकबर जैसे राजा भी इनके दर्शन करने आते। ऐसे ही चंद्र सरोवर जो सूरदासजी की भजनस्थली है, के दर्शन भी यात्रियों ने किए। महाकवि सूरदास को उनके धामंगमन के समय पुष्टिमार्ग का जहाज इनको गोश्वामीजी ने कहा था। पूंछरी में कृष्ण के बाल सखा पूंछरी के लौठा और श्याम ढाक की महिमा भी श्रीजी शर्मा ने बताई। श्याम ढाक के दोना बड़े प्रसिद्ध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा संचालक ब्रज के विरक्त संत रमेश बाबा ने ब्रज के बिगड़ते स्वरूप पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ब्रज नष्ट हो रहा है और हम सब बेफिक्र हैं। ब्रज की यमुनाजी के हालात सब को ज्ञात हैं पर क्या सरकार और क्या जनता हम सब को जागना होगा। इस अवसर पर राधाकांत शास्त्री, डा. रामजीलाल शास्त्री, बाबा नृसिंह दास, सुनील सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed