फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   shree radharani braj yatra in mathura

जीव को ब्रह्म से जोड़ने की धारा है राधा: रमेश बाबा

Thu, 03 Dec 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Thu, 03 Dec 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
shree radharani braj yatra in mathura
चालीस दिन बाद ब्रज के भ्रमण से लौटी राधारानी ब्रजयात्रा का गुरुवार को राधा की नगरी बरसाना में जोरदार स्वागत किया गया। जगह-जगह पुष्प बरसा की गई। यात्रा के दौरान ब्रजयात्री बड़ी मस्ती में गाते-नाचते चल रहे थे। इस दौरान राधा-कृष्ण के जयकारों से संपूर्ण बरसाना गुंजायमान हो रहा था।
विज्ञापन


ब्रज के विरक्त संत रमेश बाबा के सानिध्य में 25 अक्तूबर को गहवरवन से शुरू हुई राधारानी ब्रजयात्रा गुरुवार को संपूर्ण ब्रजमंडल का भ्रमण कर अपने निज धाम बरसाना पहुंची। ब्रजयात्री लाड़लीजी के निज धाम पहुंचकर खुश नजर आ रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान संत रमेश बाबा ने कहा कि 40 दिन से ठाकुर मानबिहारी बिना गहवरवन सूना था। ब्रज चौरासी कोस की यात्रा कर ब्रजयात्रियों को आनंद की अनुभूति हुई। जो मनुष्य चौरासी कोस की ब्रजयात्रा करता है उस पर कभी परम ब्रह्म की माया अपना प्रभाव नहीं डालती।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीव को 24 घंटे में कुछ समय राधा नाम के लिए निकालना चाहिए। राधा नाम के जाप से संपूर्ण कष्ट दूर हो जाते हैं। राधा नाम जीव को ब्रह्म से जोड़ने वाली धारा है।

इस मौके पर मान मंदिर के अध्यक्ष रामजीलाल शास्त्री, कार्यकारी अध्यक्ष राधाकांत शास्त्री, सचिव सुनील सिंह, कथा वाचक मुरलिका शर्मा, संजय, ब्रजशरण बाबा आदि मौजूद रहे।


ब्रजयात्रा से लौटे ठाकुर मानबिहारी
40 दिन बाद ब्रजयात्रा कर अपने निज धाम लौटे ठाकुर मानबिहारी अपनी आराध्य शक्ति राधारानी के साथ मान मंदिर स्थित अपने सिंहासन पर विराजमान हुए। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ उनकी आरती की गई। मानबिहारी के ब्रजयात्रा पर जाने से उनका सिंहासन सूना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed