फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   show of ras braj raj ko... at musiuem

कल से राजकीय संग्रहालय में ‘ब्रज की परिक्रमा’

Fri, 17 Apr 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 17 Apr 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
show of ras braj raj ko... at musiuem
विश्व धरोहर दिवस (18 अप्रैल) पर राजकीय संग्रहालय में ‘ब्रज की विरासत’ प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें अमर उजाला समाचार पत्र में प्रकाशित की गई ‘रस ब्रज रज कौ’ शृंखला के आलेख और चित्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यह आयोजन चार दिन तक होगा।
विज्ञापन

 
भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थली के पौराणिक महत्व और उनकी वर्तमान स्थिति को अमर उजाला ने ब्रज परिक्रमा ‘रस ब्रज रज कौ’ के माध्यम से 378 कड़ी में प्रकाशित किया था। इसके जरिए अमर उजाला का उद्देश्य कान्हा से जुड़े उन स्थानों और कहानियों को लोगों के सामने लाना था जिनसे आज की पीढ़ी परिचित नहीं है। यह शृंखला अपने आरंभ के साथ ही पाठकों की पसंद बन गई।
विज्ञापन


समूचे ब्रज में अपने इतिहास को संरक्षित करने को लेकर बहस होने लगी। प्रदेश सरकार द्वारा ब्रज डेवलपमेंट और प्लानिंग बोर्ड की सौगात इसी का सकारात्मक परिणाम है। अब राजकीय संग्रहालय ने 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस पर ‘रस ब्रज रज कौ’ शृंखला की प्रदर्शनी लगाने का निर्णय लिया है। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि और अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व धीरेंद्र सचान करेंगे। यह प्रदर्शनी 21 अप्रैल तक सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक आम जन के लिए खुली रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला के इस प्रयास ने ब्रज के लोगों को विरासत बचाने और उसे संरक्षित करने के लिए जागरूक किया है। हम इन प्रयासों को प्रदर्शित कर एक बार फिर लोगों को विरासत के संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं। अपने अतीत को संरक्षित नहीं करेंगे तो भविष्य का निर्माण भी संभव नहीं होगा।
डा. एसपी सिंह
सहायक निदेशक, राजकीय संग्रहालय मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed