फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Shopkeepers worried as soon as the budget for Banke Bihari Temple Corridor is passed

Mathura News: बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर के लिए बजट पास होते ही दुकानदार परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers worried as soon as the budget for Banke Bihari Temple Corridor is passed
वृंदावन। योगी सरकार द्वारा बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर परियोजना के लिए बजट आवंटन की घोषणा के बाद श्रद्धालुओं और ब्रजवासियों में खुशी की लहर है। वहीं, स्थानीय दुकानदार और मंदिर सेवायत इस घोषणा से परेशान हैं। पूरे दिन बजट और कॉरिडोर को लेकर चर्चा होती रही।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं का मानना है कि इस कॉरिडोर के बनने से मंदिर में दर्शन व्यवस्था बेहतर होगी। भीड़-भाड़ की समस्या कम होगी और धार्मिक पर्यटन को नया आयाम मिलेगा।
विज्ञापन

हालांकि, दूसरी ओर मंदिर सेवायत और स्थानीय दुकानदार इस परियोजना को लेकर नाराजगी जता रहे हैं। सेवायतों का मानना है कि यह परियोजना मंदिर की पारंपरिक व्यवस्था को बाधित कर सकती है और उनकी धार्मिक भूमिकाओं को सीमित कर सकती है। स्थानीय दुकानदारों को यह डर सता रहा है कि पुनर्विकास के दौरान उनकी दुकानों को हटाया जा सकता है, जिससे उनकी आजीविका पर संकट मंडरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार नीरज गौतम का कहना है हम बजट और योगी सरकार का स्वागत करते हैं। लेकिन अगर वृंदावन के मूल स्वरूप से खिलवाड़ किया जाएगा या कुंज गलियों को बंद किया जाएगा तो बर्दाश्त से बाहर होगा। ब्रजवासी इसका विरोध करेंगे।
अशोक कुमार गोस्वामी का कहना है कि मंदिर को किसी प्रकार के पैसे की जरूरत नहीं है। मंदिर न्यायपालिका के अधीन चलता है। हम कॉरिडोर की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed