फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Shankaracharya performed cow worship and preached at the birthplace of Lord Krishna

Mathura News: शंकराचार्य ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर किया गो पूजन और प्रवचन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Shankaracharya performed cow worship and preached at the birthplace of Lord Krishna
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर बुधवार सुबह श्रृंगेरी पीठ के शंकराचार्य का आगमन अद्वितीय आध्यात्मिक अवसर बना। सुबह 9 बजे मृदंग, मजीरों और मंगल वाद्य की ध्वनि के बीच शंकराचार्य ने जन्मभूमि की गोशाला में गोमाता के दर्शन किए और जलेबी-प्रसाद अर्पित किया।
विज्ञापन

पुष्पवर्षा के बीच वे भगवान श्रीकेशवदेव के मंदिर पहुंचे और दर्शन किए। मंदिर प्रांगण में उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि की महिमा का वर्णन किया। उन्हें 40 वर्ष पूर्व श्रृंगेरी पीठ के तत्कालीन शंकराचार्य अभिनव विद्यातीर्थ महास्वामी और वर्तमान शंकराचार्य भारततीर्थ द्वारा इसी स्थान पर दिए गए प्रवचनों की स्मृतियां देखकर भाव-विभोर होते देखा गया। श्रद्धालुओं की भावनाओं को देखते हुए उसी स्थान पर उनके प्रवचन हुए। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने कहा कि आदि शंकराचार्य की परंपरा के तीन शंकराचार्यों का श्रृंगेरी मठ से आकर एक ही स्थान पर प्रवचन देना एक विलक्षण आध्यात्मिक घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed