फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sewer cleaning will now be done with modern machines.

Mathura News: आधुनिक मशीनों से होगी अब सीवर की सफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Sewer cleaning will now be done with modern machines.
मशीनों का पूजन करते महापौर विनोद अग्रवाल। 
मथुरा। नगर निगम ने सीवर लाइन की सफाई कराने के लिए करीब एक करोड़ रुपये लागत की पांच नई मशीनें खरीदी हैं। शुक्रवार को महापाैर विनोद अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर मशीनों को बेड़े में शामिल किया।
विज्ञापन

भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय में महापाैर ने दो सीवर सॅक्शन, एक सीवर जैटिंग और दो सीवर बकेट मशीन का लोकार्पण किया। महापौर ने पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़ा और हरी झंडी दिखाकर मशीनों को बेड़े में शामिल किया। इन आधुनिक मशीनों से सीवर सफाई और जल निकासी का कार्य अधिक प्रभावी व सुरक्षित हो सकेगा। इससे शहर में जलभराव और सीवर ओवरफ्लो जैसी समस्याओं का जल्दी निस्तारण संभव हो सकेगा। महापौर ने कहा कि आधुनिक मशीनों से शहर की स्वच्छता और जल निकासी की व्यवस्था को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम में महाप्रबंधक जल मोहम्मद अनवर ख्वाजा, अधिशासी अभियंता (जल) राम कैलाश, सहायक अभियंता (जल) हेमेंद्र गौतम, अजय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन




--स्वच्छता और जल निकासी में सुधार

नई मशीनों से सीवर सफाई और जल निकासी के कार्यों में यांत्रिक पद्धति का उपयोग होगा। यह पद्धति मैनुअल सफाई की तुलना में अधिक सुरक्षित और कुशल मानी जाती है। इससे स्वच्छता व्यवस्था में गुणात्मक सुधार आएगा, जो स्वच्छ सर्वेक्षण के मानकों के लिए लाभकारी होगा। जलभराव और सीवर ओवरफ्लो की समस्या से निपटने में ये मशीनें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed