फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sever line, damagr road, rain, water,

सीवर खुदाई ने बिगाड़ दिए शहर के हालात

Thu, 09 Jul 2020 07:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
sever line, damagr road, rain, water,
वृंदावन रोड पर हुई दलदल में रपटते वाहन। - फोटो : MATHURA
मथुरा। शहर में चल रहे सीवर खोदाई के कार्य ने शहर की सूरत बिगाड़ कर रख दी है। बारिश होने के बाद हालात और भी बदतर हो गए हैं। जगह-जगह पानी भर गया है, कहीं दलदल हो गया है तो कहीं गड्ढे हो गए हैं। लोग जान हथेली पर रखकर सड़कों पर चलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

इस समय शहर की सड़कें गहरी सीवर लाइन के चलते खुदी पड़ी हैं। नमामि गंगे योजना के तहत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों की क्षमता वृद्धि के लिए भी पाइप लाइनें डाली जा रही हैं। इसके चलते डीग गेट से मसानी, आकाशवाणी से बिड़ला मंदिर तथा मसानी से गोकुल रेस्टोरेंट मार्ग, वृंदावन गेट आदि क्षेत्रों में सीवर लाइन की खोदाई चल रही है। करीब बीस-बीस फीट गहराई में सीवर लाइन डाली जा रही है।
विज्ञापन

जेसीबी और पोकलेन मशीनें लगातार काम कर रही हैं। इसके चलते ये सभी मार्ग के साइड से अवरुद्ध हैं। ऐसे में बारिश ने और अधिक समस्या बढ़ा दी है। गड्ढों में जगह-जगह पानी भरने से और कीचड़ होने से लोगों को जान हथेली पर रखकर रास्ता तय करना पड़ रहा है। सबसे बुरी स्थिति वृंदावन रोड की हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणेश टीला से पीएमवी पॉलिटेक्निक तक बृहस्पतिवार को हालात और भी खराब रहे। ठेकेदार की लापरवाही से मार्ग में पानी भर गया। इससे मार्ग दलदल बन गया। यही हाल आरसीए डिग्री कॉलेज रोड, डीगगेट का है। अधिकारियों के आदेश के बाद भी न मार्ग से मिट्टी हटाई गई है और न यमुना सेंट डालकर गड्ढों को ही भरा गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने जताई नाराजगी
भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने कार्य में बरती जा रही लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने लोगों की समस्याओं से जलनिगम के अधिकारियों को अवगत कराते हुए मार्ग को जल्द दुरुस्त करने के लिए कहा है। मधु शर्मा ने कहा कि बारिश ने सड़कों पर हालात खराब कर दिए हैं। राहगीर सड़क पर गिरकर चुटैल हो रहे हैं। ऐसे में मार्ग को दुरुस्त कराना बेहद जरूरी है।

टीम ने सीवर कार्य का निरीक्षण किया है। सड़कों की स्थिति सही नहीं है। लोगों की समस्या को देखते हुए ठेकेदार को आदेश दिया गया है कि पहले सड़क पर से मिट्टी को हटाएं और यमुना से सेंट भरकर गड्ढों को दुरुस्त करें। इसके बाद ही आगे के काम को शुुरू करें।
- आरपी यादव, एई जलनिगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed