{"_id":"6423312d5e53a3be46095529","slug":"seven-member-committee-will-run-danghati-temple-mathura-news-c-29-1-agr1017-50097-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सात सदस्यीय समिति करेगी दानघाटी मंदिर का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सात सदस्यीय समिति करेगी दानघाटी मंदिर का संचालन
विज्ञापन
गोवर्धन। ठाकुर श्री गिरिराज जी दानघाटी मंदिर का प्रबंधन व संचालन सात सदस्यीय समिति करेगी। सिविल जज सीनियर डिवीजन, मथुरा ने यह आदेश दिया है। समिति में सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारियों को शामिल किया गया है। मंदिर की प्रबंध समिति श्री गिरिराज सेवक समिति का वाद सिविल जज सीनियर डिवीजन मथुरा के न्यायालय में विचाराधीन है। सेवायतों के दो पक्ष मंदिर की प्रबंधन व्यवस्था पर अपना अपना दावा जता रहे हैं। मामला, वर्ष 1999 से विचाराधीन हैं। कभी रिसीवर तो कभी प्रबंधक और सहायक प्रबंधक न्यायालय की देखरेख में मंदिर की व्यवस्थाओं का संचालन करते रहे हैं। पिछले कई माह से न तो कोई रिसीवर था और न ही कोई प्रबंधक या प्रबंधन समिति थी।
इस कारण संचालन की व्यवस्थाओं से जुड़े भुगतान आदि बाधित हैं। सुनवाई के बाद मंगलवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन न्यायालय आदेश जारी कर मंदिर के प्रबंधन व व्यवस्थाओं के संचालन के लिए सात सदस्यीय समिति का गठन कर दिया। समिति में आईओसीएल के पूर्व वरिष्ठ प्रबंधक शैलेंद्र कुमार शर्मा, सेवानिवृत्त एडीजीसी ईश्वर चंद शर्मा, सेवानिवृत्त अमीन ब्रज बिहारी सिंह, आगरा के पूर्व विशेष मजिस्ट्रेट उमाशंकर गर्ग, नई दिल्ली नगर निगम से सेवानिवृत्त ओमप्रकाश शर्मा, सिंडिकेट बैंक के सेवानिवृत्त कैशियर अशोक शर्मा व एसबीआई के पूर्व मुख्य प्रबंधक सतीश शर्मा को शामिल किया है।