{"_id":"6836e756eb11362b1508f96c","slug":"sevayats-protested-against-banke-bihari-temple-corridor-and-ordinance-in-vrindavan-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर और अध्यादेश का विरोध, सेवायतों ने किया ये ऐलान; बढ़ेगी सरकार की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर और अध्यादेश का विरोध, सेवायतों ने किया ये ऐलान; बढ़ेगी सरकार की मुश्किलें
Wed, 28 May 2025 04:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 28 May 2025 04:07 PM IST
सार
वृंदावन में गोस्वामियों ने कहा कि अगर सरकार हमारे ठाकुर जी को हमसे छीनना चाहती है, तो हमें जीवन जीने का कोई अधिकार नहीं। हमें इच्छा मृत्यु दे दी जाए।
विज्ञापन
विरोध जताते सेवायत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के वृंदावन में श्री बांके बिहारी मंदिर में प्रस्तावित कॉरिडोर और सरकार द्वारा लाए जा रहे संभावित अध्यादेश के विरोध में बुधवार को मंदिर के सेवायत गोस्वामियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। राजभोग आरती के बाद मंदिर के आंगन में एकत्रित होकर गोस्वामियों ने जमकर नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।
विरोध कर रहे गोस्वामियों ने कहा कि श्री बांके बिहारी मंदिर कोई सार्वजनिक संपत्ति नहीं, बल्कि स्वामी हरिदास जी के वंशजों की पीढ़ियों से चली आ रही निजी संपत्ति है। सेवायत आशीष गोस्वामी ने कहा हमने जन्म से ठाकुर जी की सेवा की है। तन, मन और धन से समर्पण किया है। अब सरकार बाहरी लोगों के इशारे पर बिहारी जी को हमसे छीनना चाहती है, जिसे हम किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।
सेवायतों का ऐलान
सेवायतों ने यह भी ऐलान किया कि यदि सरकार कॉरिडोर निर्माण और मंदिर अधिग्रहण के अपने प्रयासों से पीछे नहीं हटी तो वे इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगेंगे। सेवायत हिमांशु गोस्वामी ने कहा अगर सरकार हमारे ठाकुर जी को हमसे छीनना चाहती है तो हमें जीवन जीने का कोई अधिकार नहीं। हमें इच्छा मृत्यु दे दी जाए।
विज्ञापन
विकास बनाम विरासत की लड़ाई
सरकार द्वारा प्रस्तावित बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर परियोजना का उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुविधा और मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण बताया गया है। लेकिन सेवायतों का मानना है कि यह परियोजना मंदिर की परंपरा, संरचना और अधिकारों का हनन है। गोस्वामी समाज का कहना है कि यह प्रयास धार्मिक हस्तक्षेप के समान है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन