फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sevayat protest against Banke Bihari Corridor by banging utensils In Vrindavan

Banke Bihari Corridor: सेवायतों ने बर्तन बजाकर किया विरोध, बोले- ब्रजवासियों को बांकेबिहारी से दूर मत करो

Tue, 24 Jan 2023 04:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 24 Jan 2023 04:24 PM IST
सार

मथुरा के वृंदावन स्थित ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में कॉरिडोर बनाया जाना प्रस्तावित है। इसको लेकर सेवायत, व्यापारी लगातार विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को भी सेवायत गोस्वामियों, स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।  

विज्ञापन
sevayat protest against Banke Bihari Corridor by banging utensils In Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रस्तावित कॉरिडोर के विरोध में मंदिर के सेवायत गोस्वामियों, स्थानीय लोगों के साथ साथ व्यापारियों ने सोमवार को भी विरोध प्रदर्शन किया। शाम को पैदल मार्च निकालकर सभी मंदिर गेट नंबर एक पर एकत्रित हुए और उन्होंने बर्तन बजाकर प्रस्तावित कॉरिडोर का विरोध किया। 

विज्ञापन


व्यापारी नीरज गौतम ने कहा कि वृंदावन के पौराणिक महत्व को बचाना है। यहां की कुंज गलियों को बचाने के लिए हम संषर्घ जारी रखेंगे। यह विकास ब्रजवासियों को उजाड़कर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए है। कॉरिडोर से वृंदावन और उसकी कुंज गलियां समाप्त हो जाएंगी। ब्रजवासियों के बुजुर्ग अपने आराध्य ठाकुर श्रीबांकेबिहारी की शृंगार आरती, राजभोग आरती और शयन भोग आरती करते आए हैं, कॉरिडोर के बनने के बाद हमें दूर फेंक दिया जाएगा। 
विज्ञापन


कहा कि ब्रजवासियों की मुख्यमंत्री से यही पुकार है कि ब्रजवासियों को बांकेबिहारी से दूर मत करो। मुख्यमंत्री ऐसा नहीं चाहते हैं लेकिन कुछ अधिकारी उन्हें गुमराह कर रहे हैं। जितेंद्र गौतम टीटू, विष्णु गोला, चिंटू, विकास, प्रिंस खंडेलवाल , अमित गौतम , बबलू चाचा, केशव, अनिल गौतम ,अशोक शर्मा ,कुंज बिहारी पाठक, आशीष वशिष्ठ , दिनेश अग्रवाल , हिमांशु गोस्वामी  आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed