फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sevayat of radhavallabh temple protested against Banke Bihari temple corridor

बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर: राधावल्लभ मंदिर के सेवायतों ने किया विरोध, बोले- वृंदावन की पहचान हैं कुंज गलियां

Tue, 10 Jun 2025 12:02 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 10 Jun 2025 12:02 AM IST
सार

राधा वल्लभ मंदिर में एक बैठक आयोजित कर सेवायतों ने बांके बिहारी मंदिर के सेवायतों को अपना पूर्ण समर्थन दिया। कहा कि काॅरिडोर से कुंज गलियों में बसे दर्जनों प्राचीन मंदिर और बालकृष्ण की लीलाओं से जुड़ी स्मृतियां भी नष्ट हो जाएंगी।

विज्ञापन
Sevayat of radhavallabh temple protested against Banke Bihari temple corridor
विरोध करते सेवायत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में प्रस्तावित बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर परियोजना के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। इस परियोजना के विरोध में अब राधा वल्लभ मंदिर के सेवायत भी खुलकर सामने आ गए हैं। यहां के सेवायतों ने कॉरिडोर का विरोध किया। इसी बीच यहां के तिलाकायत अधिकारी की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें उन्होंने कहा कि कुंजबिहारी को कॉरिडोर बिहारी न बनाएं। विकास के नाम पर विरासत को नुकसान न पहुंचाएं।
विज्ञापन


सोमवार को राधा वल्लभ मंदिर में एक बैठक आयोजित कर सेवायतों ने बांके बिहारी मंदिर के सेवायतों को अपना पूर्ण समर्थन दिया। साथ ही सरकार के फैसले के खिलाफ एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मंदिर के तिलकायत अधिकारी मोहित मराल गोस्वामी ने कहा कि कुंज बिहारी को कॉरिडोर बिहारी न बनाया जाए। यहां विकास के नाम पर मूल स्वरूप में परिवर्तन करने की जो योजना तैयार की है उसे वृंदावन के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। उनकी इस बात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

वहीं आज हुई बैठक में राधा वल्लभ मंदिर के सेवायत योगेन्द्र वल्लभ गोस्वामी ने कहा अगर सरकार मंदिर क्षेत्र में कॉरिडोर बनाती है तो इससे न केवल स्थानीय लोगों को नुकसान होगा, बल्कि कुंज गलियों में बसे दर्जनों प्राचीन मंदिर और बालकृष्ण की लीलाओं से जुड़ी स्मृतियां भी नष्ट हो जाएंगी। सेवायत चंचल गोस्वामी ने जोर देते हुए कहा भीड़ की व्यवस्था की जा सकती है, इसके लिए कॉरिडोर की आवश्यकता नहीं। वृंदावन की पहचान उसकी कुंज गलियां हैं, इन्हें नष्ट करना अतीत को मिटाना है। गोपेश गोस्वामी ने कहा कि सरकार का यह कदम वृंदावन की कुंज गलियों को मिटा देगा।

विरोध को लेकर हुआ हंगामा
बांके बिहारी मंदिर के सेवायतों ने जैसे ही श्री राधा वल्लभ मंदिर में विरोध के बैनर लगाए तो विलास वंश के तिलकायत गोस्वामी राधेश लाल महाराज बिगड़ गए। उन्होंने तुरंत ही बैनर हटाने को कहा और कह दिया कि हम लोग कोई विरोध में नहीं है। कॉरिडोर से कोई नुकसान नहीं होगा बल्कि सुंदरता बढ़ जाएगी। लेकिन कुछ लोग जान बूझकर विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed