{"_id":"68aa15cb16a84bfc090a23ff","slug":"session-exams-will-start-from-tomorrow-in-1536-council-schools-mathura-news-c-369-1-mt11008-134681-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 1536 परिषदीय विद्यालयों में कल से शुरू होगी सत्र परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 1536 परिषदीय विद्यालयों में कल से शुरू होगी सत्र परीक्षा
विज्ञापन
मथुरा। जिले के परिषदीय विद्यालयों में होने वाली सत्र परीक्षा 25 अगस्त से शुरू होगी। इसके लिए शिक्षकों ने तैयारी शुरू करते हुए प्रश्नपत्र तैयार कर लिए हैं। जिले में कंजोजिट, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की संख्या 1536 है। इनमें लगभग 1.25 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। शैक्षिक सत्र 2025-26 की प्रथम सत्र की परीक्षा 25 से 30 अगस्त तक होगी। 10 अंकों की होने वाली परीक्षा का आयोजन विद्यालय स्तर पर ही होगा।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रश्नपत्र विद्यालय के प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा तैयार किए गए हैं और मूल्यांकन कक्षा अध्यापकों द्वारा किया जाएगा। जुलाई तक पूरे कराए गए पाठ्यक्रम के आधार पर परीक्षा में सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा संपन्न होने के बाद परीक्षा परिणाम अभिभावकों के साथ साझा कर बच्चों की प्रगति से अवगत कराया जाएगा। परीक्षा परिणाम के आधार पर कमजोर बच्चों के शैक्षिक सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
बीएसए रवींद्र सिंह ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर परीक्षा में सवाल आएंगे। परीक्षा का पूरा उत्तरदायित्व प्रधानाध्यापक और बीईओ का होगा। कक्षा एक से तीन तक के लिए पांच अंक लिखित और पांच अंक मौखिक रहेंगे। कक्षा चार और पांच तक के लिए सात अंक लिखित और तीन अंक मौखिक, कक्षा छह से आठ तक के लिए 10 अंक केवल लिखित प्रश्नों के आधार पर मिलेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि परीक्षा के बाद तिथि निर्धारित कर अभिभावकों को विद्यालयों में बुलाकर बच्चों की प्रगति साझा की जाएगी ताकि इसमें अपेक्षित सुधार हो सके।