फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   servents doing jobs on officers residence

अफसरों के घर पर चाकरी कर रहे सेवक

Sat, 10 Dec 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 10 Dec 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
servents doing jobs on officers residence
जिले की राजस्व वसूली में सहयोग के लिए तनख्वाह पा रहे जिले के सीजनल सेवक अफसरों के घरों पर चाकरी कर रहे हैं। कोई किसी अफसर के घर रसोईया बना है तो कोई गाड़ी चला रहा है। जिले में यह स्थिति 1-2 सीजनल सेवकों की नहीं बल्कि करीब 40 सेवकों की है।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने राजस्व वसूली के लिए सीजनल अमीन और उसके साथ एक सीजनल सेवक की तैनाती का प्रावधान किया है। जिले में भी इस व्यवस्था के तहत 40 अमीन और इसी संख्या में सीजनल सेवकों की तैनाती वर्तमान सीजन के लिए की गई है। लेकिन, सीजनल सेवक अमीनों को राजस्व वसूली में सहयोग देने के बजाए प्रशासनिक अफसरों के घरों पर चाकरी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इसमें डीएम से लेकर सभी एडीएम और एसडीएम तक शामिल हैं। इन प्रशासनिक अफसरों के घरों पर करीब 40 सेवकों की तैनाती है। डीएम आवास पर चार सीजनल सेवक तैनात हैं तो सभी एडीएम के यहां 2-2 सेवक काम कर रहे हैं। सीजनल अमीनों का कार्य क्षेत्र एसडीएम के अधीन होने के कारण सीजनल सेवकों की तैनाती एसडीएम के घरों पर डीएम से कम नहीं है। तहसीलदार भी इस व्यवस्था से अलग नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तैनाती में स्थायी अमीनों के 111 स्वीकृत पदों के सापेक्ष जिले में 90 स्थायी अमीन के साथ तैनात सेवकों की स्थिति भी यही है। इनकी तैनाती भले ही अमीन के साथ हो लेकिन काम साहब के घर पर ही हो रहा है। इसमें अनेक तो एसडीएम और तहसीलदारों की गाड़ियां भी चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed