फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   servant of Hanuman temple in Mathura committed suicide by hanging himself

UP: बाइक से पेट्रोल चोरी करने का आरोप लगाकर युवक ने पीटा...तो दुनिया छोड़ गया सेवायत, फंदे पर लटकती मिली लाश

Mon, 18 Sep 2023 09:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 18 Sep 2023 09:55 PM IST
सार

मथुरा में बाइक से पेट्रोल चोरी करने का आरोप लगाकर युवक ने पीटा तो सेवायत दुनिया छोड़ गया। उसकी लाश मंदिर के कमरे में फंदे पर लटकती मिली। 

विज्ञापन
servant of Hanuman temple in Mathura committed suicide by hanging himself
गोविंद नगर थाना, मथुरा - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में सोमवार को हनुमान मंदिर परिसर में बने कमरे में एक सेवायत ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। आत्महत्या के पीछे कई बातें सामने आ रही हैं। पुलिस तथ्यों की पुष्टि के लिए जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


घटना गोविंद नगर थाना क्षेत्र के मसानी स्थित हनुमान मंदिर की है। यहां कान्हा (22) पुत्र सुरेशचंद निवासी ततारपुर, बरसाना बीते पांच साल से हनुमान मंदिर में सेवादार था। सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कान्हा का शव मंदिर के कमरे में लटका हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार वालों को भी बुलाया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- बैग व सुसाइट नोट मिलने का मामला: गुरुग्राम मिल रही युवक की मोबाइल लोकेशन; पहले भी रच चुका है आत्महत्या का नाटक

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी ने पुलिस को बताया कि इलाके का एक युवक रविवार रात मंदिर के सामने बाइक खड़ी करके गया था। सुबह वह आया और आरोप लगाने लगा कि बाइक से तेल चोरी किया गया है। वह उनके साथ बदतमीजी करने लगा। कान्हा ने विरोध किया तो उसे पीट दिया। इससे आहत होकर कान्हा ने फंदा लगाकर जान दे दी। 

यह भी पढ़ेंः- VIDEO हवसी दरोगा: घर में घुसकर युवती से दरिंदगी, रंगे हाथ ग्रामीणों ने पकड़ा...खौल उठा खून; बरसने लगे लात-जूते

वहीं, दूसरी ओर पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि पुजारी से कान्हा का विवाद हुआ था। इस पर दो दिन पहले वह अपने घर चला गया था। रविवार शाम पुजारी ने खुद से उसे वापस बुलाया था। पुलिस दोनों ही तथ्यों की तस्दीक में जुटी है। इंस्पेक्टर ललित भाटी के अनुसार शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल परिवार की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ेंः- सुसाइड नोट पर छलका दर्द: 'भाई मेरी जानू को मेरी मौत की खबर जरूर देना', युवक ने लिखीं दिल दहलाने वाली बातें

कान्हा के जीजा प्रहलाद ने बताया कि वह शनिवार और मंगलवार को मंदिर पर जाता था। उसने दो साल पहले ही प्रेम विवाह किया था। बाइक से तेल चोरी का विवाद और इससे आहत होकर फंदा लगाना हजम नहीं हो रहा। यह मामूली विवाद है, इसमें कोई अपनी जान क्यों देगा। घटना के पीछे परिवार को कोई अन्य कारण लग रहे हैं। पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed