फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Selfless service is the purest form of service.

Mathura News: निस्वार्थ भाव से की गई सेवा ही होती है पवित्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Selfless service is the purest form of service.
गोवर्धन। सेवा केवल एक काम नहीं, बल्कि साधना का स्वरूप है। यदि सेवा करते समय मन में किसी प्रकार की अपेक्षा, तुलना या राग-द्वेष आ जाए तो उसकी पवित्रता समाप्त हो जाती है। यह विचार जगद्गुरु पीपाधीश्वराचार्य बलरामदास देवाचार्य महाराज ने श्रीराम बाबूजी अग्रवाल और स्व. प्रेमवती अग्रवाल की पुण्य स्मृति में बृजवासी परिवार के सौजन्य से कल्याणं करोति नेत्र संस्थान, मथुरा द्वारा आयोजित निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के शुभारंभ में रखे।
विज्ञापन

शिविर का आयोजन मंगलवार को कल्याणं करोति नेत्र संस्थान, गोवर्धन रोड स्थित परिसर में किया गया। एडीएम नमामि गंगे राकेश सिंह ने कहा कि नेत्र चिकित्सा और पुनर्वास के माध्यम से व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जाता है। कल्याण दास अग्रवाल, रतन लाल फूलकटोरी देवी विद्यालय की प्रधानाचार्य नीता सिंह, कल्याणं करोति नेत्र संस्थान के महासचिव सुनील कुमार शर्मा ने अपने विचार रखे। शिविर में कुल 348 नेत्र रोगियों की जांच की गई, जिनमें से 101 रोगियों के ऑपरेशन किए गए। कार्यक्रम का संचालन निरूपम भार्गव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed