फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Selection for National Judo Competition

Mathura News: जूड़ो में नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Selection for National Judo Competition
बलदेव। सीबीएसई नोर्थ जोन जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में बल्देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। सेंट जार्ज स्कूल ग्रेटर नोएडा में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन व मेहनत का परिचय देते हुए विभिन्न पदक जीतने में सफल रहे। शानदार प्रदर्शन से खिलाड़ियों ने नेशनल स्तर की प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कक्षा VI की गार्गी सिंह, कक्षा XI के सुमित सिकरवार ने स्वर्ण पदक विजेता रहे। कक्षा XI की भावना, दीया वर्मा, राजा ने रजत पदक जीता। यश शर्मा (कक्षा VII), चंद्रदेव (कक्षा IX), शिवम सिंह (कक्षा IX), शुभम (कक्षा XII), आर्यन (कक्षा XI) एवं कशिश (कक्षा XI) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीते। प्रधानाचार्या डॉ. अनीता सी. सिकरवार, निदेशक डॉ. अशोक सिकरवार ने कहा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। विद्यालय में विद्यार्थियों को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित कर रहा है, बेहतर प्रशिक्षण व आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। खिलाड़ियों की उपलब्धि में विनय कुमार भाटी मैनेजर, हरिओम राघव, नीलू दुबे कोच का महत्वपूर्ण योगदान है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed