{"_id":"67e842d9fe1e02a3650a8d45","slug":"seeing-the-chaos-in-the-workshop-the-mla-got-angry-at-the-beo-mathura-news-c-29-1-agr1017-375140-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कार्यशाला में अव्यवस्थाएं देख बीईओ पर गुस्साए विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कार्यशाला में अव्यवस्थाएं देख बीईओ पर गुस्साए विधायक
विज्ञापन
मथुरा। नौहझील ब्लॉक में कार्यशाला के उद्घाटन से पहले मंचासीन विधायक व अन्य।
- फोटो : mathura
नौहझील(मथुरा)। ब्लॉक सभागार में शनिवार को आयोजित ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला में अव्यवस्थाओं का अंबार मिला। इससे नाराज मांट विधायक राजेश चौधरी उद्घाटन किए बिना ही कार्यक्रम छोड़कर चले गए। बीईओ को फटकारा और कार्यक्रम निरस्त कर दोबारा कार्यक्रम कराने के लिए कहा।
नौहझील ब्लॉक के सभागार में ब्लॉक संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला में शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे विधायक राजेश चौधरी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उनके साथ ब्लॉक प्रमुख सुमन चौधरी भी पहुंचीं। यहां साफ-सफाई न देख वे नाराज हो उठे। स्वागत के बाद विधायक व प्रमुख से दीप जलाने के लिए कहा गया। वे दीप जलाने पर पहुंचे तो धूलभरी प्लास्टिक की कुर्सी पर मां सरस्वती का खंडित चित्रपट रखा था। दीपकर में घी भी नहीं था। साउंड सिस्टम की स्थिति भी बेहतर नहीं थी। यह सब देखकर विधायक ने खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार को जमकर फटकारा। कहा, कार्यक्रम केवल भोजन के लिए नहीं हैं। आपने कार्यक्रम से पहले व्यवस्थाएं नहीं देखीं। इस बातों को बीईओ जवाब नहीं दे सके। विधायक के तल्ख तेवर देखकर हाॅल से लोग सभी बारी-बारी से खिसक लिए। कार्यक्रम को निरस्त कर दोबारा कराने व जिम्मेदारों पर कार्रवाई की बात कहकर विधायक चल दिए।
खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि जिन लोगों को जिम्मेदारी दी गई थी, बार-बार निर्देश देने के बाद भी उन लोगों ने ध्यान नहीं दिया। जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं आगे कार्यक्रम का समय तय कर इसे दोबारा कराया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में साफ-सफाई नहीं थी। शिक्षकों की उपस्थिति काफी कम थी। जिस स्थान पर दीप जलाया जाना था वहां पर गंदी कुर्सी पर सरस्वती माता का चित्रपट रखा होना। दीपक में घी व बाती न होना आयोजकों की लापरवाही को दर्शाता है। खंड शिक्षा अधिकारी को जिम्मेदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम को निरस्त कर इसे दोबारा कराने को कहा गया है। - राजेश चौधरी, विधायक, मांट क्षेत्र
बिना खाना खाए लौटे शिक्षक व प्रधान
कार्यक्रम में शिक्षकों, प्रधानों व अन्य लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। विधायक की नाराजगी के बाद आधे से ज्यादा शिक्षक व प्रधान मौके से बिना खाना खाए ही चले गए। कुछ लोगों ने ही खाना खाया।
शिक्षकों में दिखी गुटबाजी
कार्यक्रम में शिक्षकों में भी जमकर गुटबाजी देखने को मिली। विधायक के नाराज होने के बाद कुछ शिक्षक हंसते व चुटकी लेते नजर आए।वहीं कुछ उदास दिखे। विधायक के जाने के बाद शिक्षक खंड शिक्षा अधिकारी को ढांढस बंधाते भी नजर आए।