{"_id":"5f5250318ebc3e54797e3fe4","slug":"security-of-banks-mathura-news-agr4577621131","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के बाद दौड़े कप्तान, बैंकों की सुरक्षा में पकड़ीं कमियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के बाद दौड़े कप्तान, बैंकों की सुरक्षा में पकड़ीं कमियां
विज्ञापन
मथुरा। सौंख अड्डा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में वृद्ध के संग हुई लूट के बाद शुक्रवार को बैंक में गार?
- फोटो : MATHURA
मथुरा। जिले में अपराध थम नहीं रहा है। बृहस्पतिवार को लूट की दो वारदात हो गईं। पुरानी घटनाओं का भी खुलासा नहीं हुआ है। ऐसे में एसएसपी गौरव ग्रोवर ने शुक्रवार को बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था परखी। इस दौरान उन्होंने बैंकों की सुरक्षा में कई कमियां पकड़ीं और प्रबंधक को इनमें सुधार करने के निर्देश दिए।
सौंख अड्डा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में सुरक्षा गार्ड तक तैनात नहीं मिला। कोई भी व्यक्ति बैंक के अंदर घुस सकता है और जो ग्राहक पैसा निकाल रहा है उसे लूट सकता है। एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बैंक पहुंचकर जब जांच की तो पता लगा कि बैंक में एक सुरक्षा गार्ड तक नहीं है। इसके लिए प्रबंधक को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए बैंक में गार्ड तैनात करने के निर्देश दिए। जानकारी रहे कि एक दिन पूर्व बैंक के बाहर हुई लूट में बदमाशों ने बैंक के अंदर तक रेकी की थी। इस रेकी के बाद ही उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था। एसएसपी ने इससे पहले स्टेट बैंक की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यहां पर मौजूद सुरक्षा गार्ड लापरवाही से बैंक के अंदर ही बैठा मिला।
एसएसपी लिख चुके हैं पत्र
एसएसपी ने बैंकों में सुरक्षा के लिए गार्ड आदि तैनात करने, सीसीटीवी लगाने तथा अन्य आंतरिक सुरक्षा के लिए डीएम को पत्र लिखा था। पत्र लिखे हुए करीब तीन माह का समय बीत गया लेकिन बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत नहीं किया गया।
विज्ञापन
बदमाशों तक पहुंचेगी पुलिस
पंजाब नेशनल बैंक के बाहर हुई लूट की वारदात पर पुलिस को बदमाशों तक पहुंचने के लिए लाइन मिल गई है। जल्द ही पुलिस बदमाशों तक पहुंच सकती है। वारदात में मिली सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मदद मिल रही है।