Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Security guards returning from duty on their motorcycles were run over by a vehicle.

Mathura News: ड्यूटी करके लौट रहे बाइक सवार सिक्योरिटी गार्डों को वाहन ने रौंदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Security guards returning from duty on their motorcycles were run over by a vehicle.
मांट। मांट-पानीगांव मार्ग पर शुक्रवार रात को बाइक सवार सिक्योरिटी गार्डों को किसी वाहन ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त करके परिजन को सूचना दी और इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मांट के ऊधर गांव निवासी देवेश (25) और भोला (28) दोनों निजी संस्थान में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार रात को दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मांट-पानीगांव मार्ग पर जमुनापार थाना क्षेत्र में राधारानी मंदिर के निकट किसी वाहन ने रौंद दिया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस व एंबुलेंस पहुंच गई। दोनों को वृंदावन में जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सीओ पीपी पाल सिंह ने बताया कि दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed