{"_id":"840edf55b67870ea553b84c1fb13fd3d","slug":"second-day-usfar-and-nauhjheel-win-the-mostely-games-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन उस्फार, नौहझील की छात्राओं का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन उस्फार, नौहझील की छात्राओं का रहा दबदबा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 09 Nov 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरीरमण इंटर कालेज में आयोजित युवा क्रीड़ा समारोह के दूसरे दिन छात्र और छात्रा खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। दर्शकों ने भी खेल का भरपूर आनंद लिया। लड़कियों के वर्ग में राधाकृष्ण इंटरकालेज उस्फार और जनता इंटरकालेज नौहझील की छात्राओं का दबदबा रहा।
जनपदीय युवा क्रीड़ा समारोह में जिले के कालेजों के करीब चार सौ छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन लड़कियों के वर्ग में अंडर-14 में सौ मीटर में चंचल, लंबी कूद में रेनू प्रथम स्थान पर रहीं।
अंडर-17 में गोला, चक्का और भाला फेंक तीनों में विमलेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 सौ मीटर में दुर्गेश, सौ मीटर बाधा दौड़, चार सौ मीटर और चार सौ मीटर बाधा में पिंकी, चक्का और हैमर फेंक में चंचल प्रथम स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
लड़कों के अंडर-14 गोला फेंक में मानसिंह प्रथम, लंबी कूद में बॉबी प्रथम, तीन हजार मीटर में योगेश कुमार प्रथम स्थान पर रहे।
तीसरे दिन मंगलवार को प्रतियोगिताओं के साथ समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान डॉ. भगत सिंह, चंद्रभान यादव, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय पचौरी, मंत्री मनवीर सिंह, वीके उपाध्याय, कमल कौशिक आदि उपस्थित रहे।