फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   seaver, line, constraction, road, mathura

सीवर के लिए सड़क खोदकर सो गए अफसर

Sat, 22 Aug 2020 12:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
seaver,  line, constraction, road, mathura
सीवर के कार्य के बाद चामुंडा कॉलोनी का उखड़ा हुआ रास्ता और फैली कीचड़ । - फोटो : MATHURA
मथुरा। सीवर निर्माण का कार्य लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। शहर के मुख्य मार्ग तो बदहाल हैं ही, कॉलोनियों और एप्रोच मार्गों का भी बुरा हाल है। सीवर के लिए साल भर पहले उखाड़ी गई सड़कों के निर्माण का नंबर अभी नहीं लग सका है। बारिश के बाद हुई कीचड़ में फंसकर लोग चुटैल हो रहे हैं, लेकिन न नगर निगम को कोई फर्क पड़ रहा है और न जिला प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की जरूरत समझी है।
विज्ञापन

शहर के मसानी लिंक रोड पर बसी कॉलोनियों की हालत मुख्य मार्गों से कहीं अधिक बदहाल है। चामुंडा कॉलोनी, सरस्वती कुंड और इसके आसपास की कॉलोनियों की स्थिति बेहद खराब है। यहां के रास्तों पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल है। एक वर्ष पहले सीवर डालने के लिए इस इलाके की सड़कों को खोदा गया था। साल बीत गया, लेकिन अभी तक सीवर का काम पूरा नहीं हो सका है। जब तक सीवर का काम पूरा नहीं होगा, तब तक सड़क निर्माण की उम्मीदकरना भी बेमानी है। सड़क न बनने से बरसात के दिनों में लोग कीचड़ में फंसकर चुटैल हो रहे हैं।
विज्ञापन

लगभग एक वर्ष पूर्व सीवर डालने के लिए सड़क को खोदा गया था, लेकिन काम अभी तक पूरा नहीं हो सका है। लगता है विभाग इस काम को पूरा करना ही भूल गया है। यहां लगी टाइल्स भी ठेकेदार के लोग ले गए, लगाने कोई नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अशोक कुमार, मसानी लिंक रोड
रात के समय इस इस रोड से निकलना जोखिम भरा है। अंधेरे में कीचड़ में गड्ढों का सही आंकलन भी नहीं हो पाता है। इस कारण कई बार दो पहिया वाहन स्वामी चुटैल हो गए, जबकि कई रिक्शे पलट चुके हैं।
- कृष्णा अग्रवाल, चामुंडा कॉलोनी
लोगों की समस्याओं के प्रति अधिकारी बेपरवाह बने हुए हैं। यहां के लोगों का दर्द समझाने के लिए कोई नहीं आया। सड़कें की हालत एक वर्ष से भी अधिक समय से ऐसी ही पड़ी है। कई बार अधिकारियों को बताया, लेकिन नतीजा सिफर ही रहा।
- विवेक चतुर्वेदी, सेवायत चामुंडा मंदिर
घर के काम से बाजार जाने में घबराहट होती है। वह रोजाना साइकिल से चौक बाजार और छत्ता बाजार आते हैं। घर से निकलते ही सड़कों की जर्जर हालत से साइकिल चलाना दूभर हो जाता है। कई बार गड्ढे में फंसकर गिरने से बचे हैं।

- राम बाबू शर्मा, सरस्वती कुंड
शहर में विकास कार्यों के तहत सीवर लाइन डाली जा रही है। संबंधित अधिकारियों को इस कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। जिन इलाकों में लंबे समय से कार्य लटका है, वहां निरीक्षण कर कार्य को शीघ्र पूरा कराया जाएगा।
- सर्वज्ञराम मिश्र, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed