फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   SDM Sadar reached to know the condition of schools

Mathura News: स्कूलों का हाल जानने पहुंचीं एसडीएम सदर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
SDM Sadar reached to know the condition of schools
स्कूल में बच्चों से सवाल-जवाब करतीं एसडीएम सदर निशा।
मथुरा। बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर निशा ने दो विद्यालयों का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बच्चों के शैक्षिक स्तर को परखने के साथ ही मिड-डे-मील की गुणवत्ता भी जांची। उन्होंने शिक्षकों को अधिक से अधिक नामांकन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



एसडीएम सदर सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय औरंगाबाद पहुंचीं। यहां उपस्थिति रजिस्टर चेक कर हकीकत जानने का प्रयास किया। साथ ही बच्चों के लिए बनाए जा रहे मिड-डे-मील को चेक करने के साथ ही गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों से अंग्र्रेजी वर्णमाला और गणित के सवाल पूछकर शिक्षा का स्तर परखा। उन्होंने बच्चों को साबुन या हैंडवॉश से हाथ धोने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


साथ ही शिक्षकों को अधिक से अधिक बच्चों का स्कूल में नामांकन कराने के निर्देश दिए। इसके बाद वह आचार्य चरण महाप्रभु श्रीमद वल्लभ उत्कर्मिक माध्यमिक विद्यालय पहुंचीं। उन्होंने स्कूल परिसर के आसपास साफ सफाई का जायजा लिया। विद्यालय परिसर में बने शौचालयों को देखा और दिव्यांगों के लिए रैंप की व्यवस्था भी देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed