फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Screens became a great boon; over 6 million viewed Bihariji

Mathura News: स्क्रीन बनी बड़ा सहारा, 60 लाख से ज्यादा ने बिहारीजी को निहारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Screens became a great boon; over 6 million viewed Bihariji
श्रीबांकेबिहारी मंदिर के बाहर लगी लाइव स्ट्री_मिंग के लिए लगी बड़ी स्क्रीन। 
वृंदावन। अपने आराध्य की एक झलक पाने के लिए जो वृ़ंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर तक नहीं आ सके, उनके लिए लाइव स्ट्रीमिंग बड़ा सहारा बनकर सामने आई है। 55 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने विभिन्न प्लेटफाॅर्म पर ठाकुरजी के दर्शन किए हैं। 5 लाख से ज्यादा संख्या उन श्रद्धालुओं की है जिन्होंने मंदिर परिसर के बाहर चबूतरे पर खड़े होकर बड़ी स्क्रीन पर ही बिहारीजी के दर्शन किए और आरती में शामिल हुए।
विज्ञापन

ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन का स्वरूप बदल गया है। अब श्रद्धालु मंदिर में शुरू हुई लाइव स्क्रीनिंग के जरिए अपने आराध्य के दर्शन कर रहे हैं। चबूतरे और बैरिकेडिंग ठाकुरजी का शृंगार, राजभोग और शयन आरती का सीधा प्रसारण भी देख पा रहे हैं। लाखों श्रद्धालु मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर घर बैठे अपने आराध्य के दर्शन का लाभ उठा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित श्री बांके बिहारी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के निर्णय के बाद लगभग 5 महीने पहले रंगभरनी एकादशी से मंदिर में आधिकारिक लाइव स्ट्रीमिंग सेवा शुरू की गई है। मंदिर परिसर के बाहर बड़ी एलईडी स्क्रीनें लगाई गईं, ताकि अधिक भीड़ होने पर भी श्रद्धालु बिना धक्का-मुक्की के ठाकुरजी के दर्शन कर सकें।
विज्ञापन



भीड़ में नहीं, अब आराम से हो रहे दर्शन
नई व्यवस्था का असर साफ दिखाई देने लगा है। जिन श्रद्धालुओं को पहले भीड़ के कारण गर्भगृह तक पहुंचने में परेशानी होती थी, वह अब बाहर लगी स्क्रीन के सामने खड़े होकर आराम से दर्शन कर रहे हैं। आरती के समय स्क्रीन के सामने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। श्रद्धालुओं का कहना है कि भले ही वे बाहर खड़े हों, लेकिन लाइव प्रसारण के कारण उन्हें ऐसा ही अनुभव होता है जैसे वे मंदिर के भीतर मौजूद हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर बैठे ही मिल रहा तीनों आरती का लाभ
मंदिर प्रबंधन के अनुसार प्रतिदिन सुबह आठ बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक और शाम चार बजे से रात नौ बजे तक लाइव प्रसारण किया जा रहा है। इस दौरान शृंृंगार दर्शन, राजभोग और शयन आरती सहित प्रमुख सेवाओं का सीधा प्रसारण होता है। इससे वे श्रद्धालु भी नियमित दर्शन कर पा रहे हैं, जो उम्र, स्वास्थ्य, दूरी या अन्य कारणों से वृंदावन नहीं पहुंच सकते।

तेजी से बढ़ रहा डिजिटल भक्त परिवार
लाइव स्ट्रीमिंग शुरू होने के बाद मंदिर के आधिकारिक फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और एक्स प्लेटफॉर्म पर लाखों लोग ऑनलाइन दर्शन कर चुके हैं। सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर लगातार फॉलोअर्स बढ़ते जा रहे हैं। देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और खाड़ी देशों में रहने वाले श्रद्धालु भी नियमित रूप से लाइव दर्शन से जुड़ रहे हैं।


हर भक्त तक पहुंचे ठाकुरजी के दर्शन
श्री बांकेबिहारी हाईपावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अशोक कुमार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप समिति का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सरल और सुगम दर्शन उपलब्ध कराना है। आधुनिक तकनीक के माध्यम से अब देश-दुनिया का कोई भी भक्त अपने आराध्य से जुड़ सकता है। मंदिर के बाहर लगाई गई स्क्रीन और ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed